देश की खबरें | सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना 18 जुलाई तक पूरी हो जाएगी: पुरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक का कार्य 18 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।

नयी दिल्ली, सात जुलाई केंद्रीय आवास एवं शहरी मामलों के मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने बृहस्पतिवार को कहा कि सेंट्रल विस्टा एवेन्यू की पुनर्विकास परियोजना के तहत विजय चौक से इंडिया गेट तक का कार्य 18 जुलाई तक पूरा हो जाएगा।

पुरी ने कहा कि फिलहाल एक या दो अंडरपास पर कुछ छोटे-छोटे काम किए जा रहे हैं, जिनके जल्द ही पूरा होने की संभावना है।

सेंट्रल विस्टा पुनर्विकास परियोजना के तहत त्रिकोणीय आकार का नया संसद भवन, एक साझा केंद्रीय सचिवालय, विजय चौक से इंडिया गेट तक तीन किलोमीटर लंबे राजपथ का कायाकल्प, नया प्रधानमंत्री आवास, प्रधानमंत्री कार्यालय और उपराष्ट्रपति आवास बनाया जाना है।

मंत्री ने यहां एक कार्यक्रम से इतर संवाददाताओं से कहा, ''सेंट्रल विस्टा एवेन्यू पुनर्विकास परियोजना का काम लगभग पूरा हो चुका है। एक या दो अंडरपास पर कुछ छोटे-मोटे काम किए जा रहे हैं। यह परियोजना 15 या 18 जुलाई तक पूरी हो जाएगी।''

दो जून को पुरी ने कहा था कि केंद्र ने सेंट्रल विस्टा एवेन्यू परियोजना के तहत पुनर्विकसित राजपथ पर गणतंत्र दिवस परेड आयोजित करने का लक्ष्य हासिल कर लिया है।

पुरी ने यह भी कहा था कि संसद के शीतकालीन सत्र का आयोजन टाटा प्रोजेक्ट्स लिमिटेड द्वारा बनाए जा रहे नए भवन में होगा।

आधिकारिक सूत्रों ने संकेत दिया था कि नए संसद भवन के कुछ हिस्सों पर 26 नवंबर यानी संविधान दिवस तक काम जारी रह सकता है। हालांकि उन्होंने कहा कि अभी इस बारे में कुछ भी तय नहीं हुआ है।

दिसंबर 2020 में, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आधुनिक सुविधाओं वाले नए संसद भवन की आधारशिला रखी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच कल खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

IPL 2026: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ इन बल्लेबाजों ने बनाए सबसे ज्यादा रन, टॉप 5 में दो भारतीय बल्लेबाज शामिल

Virat Kohli vs Jasprit Bumrah In IPL: आईपीएल में विराट कोहली को इतनी बार पवेलियन भेज चुके हैं जसप्रीत बुमराह, यहां देखें घातक तेज गेंदबाज का पूरा रिकॉर्ड

New Zealand Women vs South Africa Women, 3rd T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

\