एजेंसी न्यूज

केन्द्रीय दल ने जयपुर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय का दौरा किया

वित्तीय सेवाओं के अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में आये केन्द्रीय दल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की ।

केन्द्रीय दल ने जयपुर में सवाई मानसिंह चिकित्सालय का दौरा किया
जमात

जयपुर, 22 अप्रैल राजस्थान के दौरे पर आये केन्द्रीय दल ने दूसरे दिन बुधवार को यहां के सरकारी अस्पताल सवाई मानसिंह चिकित्सालय का दौरा किया और कोविड—19 के मरीजों की देखभाल तथा प्रबंधन कार्य की समीक्षा की।

वित्तीय सेवाओं के अतिरिक्त सचिव के नेतृत्व में आये केन्द्रीय दल ने राज्य सरकार के विभिन्न विभाग के अधिकारियों के साथ चर्चा की ।

केंद्रीय दल ने सवाई मानसिंह चिकित्सालय का दौरा किया और अस्पताल के पृथक वार्ड और जांच प्रयोगशाला को देखा।

सवाईमान सिंह चिकित्सालय के अधीक्षक डॉ डी एस मीणा ने दल के सदस्यों को एक प्रस्तुति के जरिये कोविड-19 के प्रबंधन के बारे में बताया।

एसएमएस मेडिकल कॉलेज के प्रार्चाय डॉ सुधीर भंडारी ने दल को बताया कि लैब में प्रतिदिन एक हजार जांच की जा रही है।

जिला प्रशासन के एक अधिकारी के अनुसार अस्पताल के दौरे के बाद दल ने जयपुर के कलेक्टर जोगाराम और अन्य अधिकारियों के साथ बैठक की और खाद्य सामग्री वितरण, लॉकडाउन के अनुपालन आदि के प्रबंध की समीक्षा की।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 23, 2020 12:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).