देश की खबरें | ‘हरित धरोहर’ है सेंट्रल रिज, इसे नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जा सकती : दिल्ली उच्च न्यायालय

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘सेंट्रल रिज’ को राष्ट्रीय राजधानी की ‘‘हरित धरोहर’’ बताते हुए कहा है कि इसे नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं जा सकती क्योंकि शहर पहले ही बढ़ते प्रदूषण से जूझ रहा है जो खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

नयी दिल्ली, 13 मई दिल्ली उच्च न्यायालय ने ‘सेंट्रल रिज’ को राष्ट्रीय राजधानी की ‘‘हरित धरोहर’’ बताते हुए कहा है कि इसे नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं जा सकती क्योंकि शहर पहले ही बढ़ते प्रदूषण से जूझ रहा है जो खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है।

अदालत ने सेंट्रल रिज का इस्तेमाल कूड़ा डालने वाले स्थान के रूप में किये जाने, वहां पेड़ों की कटाई और झाड़ियों को साफ किये जाने को गंभीरता से लिया तथा इन चूक को लेकर वन विभाग से स्पष्टीकरण मांगा।

रिज इलाके की स्थिति पर चिंता जताने वाले एक मामले की सुनवाई करते हुए अदालत ने वन विभाग और स्थानीय प्राधिकारों को यह सुनिश्चित करने का निर्देश दिया कि सेंट्रल रिज में कूड़ा या कोई अन्य अपशिष्ट सामग्री नहीं डाली जाए।

अदालत ने यह आदेश भी दिया कि उसकी अनुमति के बिना इलाके में अब पेड़ों की और कटाई नहीं की जाए या झाड़ियों को साफ नहीं किया जाए।

अदालत ने छह मई को पारित आदेश में कहा कि कुछ तस्वीरों से यह प्रदर्शित होता है कि सेंट्रल रिज में बड़े पैमाने में कूड़ा डाला गया है और वहां मिट्टी काली हो गई है। अदालत ने कहा कि इससे यह संकेत मिलता है कि इलाके में आग लगाई गई जिसमें पेड़ एवं झाड़ियां नष्ट हो गईं।

सेंट्रल रिज, दिल्ली में अरावली पर्वत श्रृंखला का विस्तार है और यह चट्टानी एवं वन क्षेत्र है। इसे प्रशासनिक कारणों से चार क्षेत्रों में बांटा गया है--दक्षिण, दक्षिण मध्य, मध्य (सेंट्रल) और उत्तर। इनका कुल क्षेत्रफल करीब 7,784 हेक्टेयर है।

अदालत ने कहा, ‘‘शहर प्रदूषण में वृद्धि का पहले से सामना कर रहा है, जो खतरनाक स्तर पर पहुंच गया है, ऐसे में पेड़ काटकर और झाड़ियां साफ कर इस तरीके से सेंट्रल रिज को नुकसान पहुंचाने की अनुमति नहीं दी जा सकती।’’

अदालत ने अधिकारियों से दो हफ्तों के अंदर कार्रवाई रिपोर्ट मांगी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs SRH, IPL 2026 17th Match Winner Prediction: महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद को हराकर जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी पंजाब किंग्स, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Bandra-Worli Sea Link Accident Video: मुंबई के बांद्रा-वर्ली सी लिंक पर BMW चला रहे 18 वर्षीय युवक ने कार को मारी टक्कर, किशोर चालक के खिलाफ FIR दर्ज

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Preview: चेन्नई में चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट समेत सारे डिटेल्स

Bengaluru-Mumbai Vande Bharat Train: रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का तोहफा, बेंगलुरु-मुंबई के बीच नई सेमी-हाई-स्पीड स्लीपर ट्रेन चलाने की दी मंजूरी