देश की खबरें | केंद्रीय जांच एजेंसियां केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाती हैं: नेता प्रतिपक्ष जूली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियां केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाती हैं तथा भारतीय जनता पार्टी उनको अपने एजेंट के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

जयपुर, 26 अप्रैल राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष टीका राम जूली ने शनिवार को आरोप लगाया कि प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) एवं केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) जैसी केंद्रीय एजेंसियां केवल विपक्षी नेताओं को निशाना बनाती हैं तथा भारतीय जनता पार्टी उनको अपने एजेंट के रूप में इस्तेमाल कर रही है।

जूली ने अलवर में संवाददाताओं से कहा, ‘‘देश की केंद्रीय एजेंसियों का काम देश का उत्थान होना चाहिए लेकिन भारतीय जनता पार्टी अपने एजेंट के रूप में उनका इस्तेमाल कर रही है। ईडी, आयकर और सीबीआई जैसी एजेंसियां इस प्रकार से हो गईं कि वे रोजाना विपक्ष के नेताओं को ढूंढती रहती हैं, उनको निशाना बनाती है और प्रताड़ित करती है।’’

उन्होंने पार्टी नेता और पूर्व मंत्री महेश जोशी की गिरफ्तारी पर भी बात की।

जल जीवन मिशन से जुड़े धनशोधन मामले में प्रवर्तन निदेशालय ने शुक्रवार को जोशी को गिरफ्तार किया था।

जूली ने कहा कि गिरफ्तारी उस समय हुई जब जोशी की पत्नी की स्वास्थ्य स्थिति गंभीर है और जीवन रक्षक प्रणाली पर हैं। उन्होंने कहा,‘‘अगर उन्हें (जोशी की पत्नी को) कुछ हो जाता है, तो इसके लिए कौन जिम्मेदार होगा?’’

नेशनल हेराल्ड मामले की चर्चा करते हुए जूली ने आश्चर्य जताया कि जब मामले में ‘‘एक रुपये का भी लेन-देन नहीं हुआ’’ तो ईडी की कार्रवाई की क्या जरूरत है।

जूली ने कहा,‘‘यह केवल सत्ता का दुरुपयोग करके विपक्ष को निशाना बनाने और उन्हें कमजोर करने के इरादे से किया जा रहा है। यह सब संविधान के खिलाफ है...(और इसीलिए) कांग्रेस संविधान बचाओ रैली का आयोजन कर रही है।’’

उन्होंने कहा कि रैली 28 अप्रैल को जयपुर में आयोजित की जाएगी, जिसमें कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे एक जनसभा को संबोधित करेंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\