देश की खबरें | केंद्र सरकार राजधानी में मनमोहन सिंह का स्मारक बनाएगी : आधिकारिक सूत्र
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
नयी दिल्ली, 27 दिसंबर केंद्र सरकार ने राष्ट्रीय राजधानी में पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह का स्मारक बनाने का फैसला किया है। आधिकारिक सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।
सरकार ने कांग्रेस पर इस मुद्दे पर राजनीति करने का आरोप लगाया है।
सूत्रों ने बताया कि सरकार ने स्मारक पर लिए गए फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया है। लेकिन, उन्होंने यह भी कहा कि स्मारक निर्माण के लिए उपयुक्त स्थान ढूंढने में कुछ दिन का समय लगेगा।
सरकार के एक सूत्र ने कहा, ‘‘मनमोहन सिंह के सम्मान में स्मारक बनाने के सरकार के फैसले से कांग्रेस को अवगत करा दिया गया है। लेकिन, वे इस मुद्दे पर राजनीति करने में जुट गए हैं।’’
कांग्रेस ने शुक्रवार को कहा कि मनमोहन सिंह के अंतिम संस्कार और स्मारक के लिए स्थान नहीं ढूंढना देश के पहले सिख प्रधानमंत्री का जानबूझकर किया गया अपमान है।
कांग्रेस ने यह मुद्दा तब उठाया जब केंद्रीय गृह मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री सिंह का अंतिम संस्कार शनिवार को पूरे राजकीय सम्मान के साथ नयी दिल्ली के निगमबोध घाट पर पूर्वाह्न 11.45 बजे किया जाएगा।
मनमोहन सिंह का बृहस्पतिवार को निधन हो गया था। वह 92 साल के थे। वह 2004 से 2014 के बीच 10 वर्षों तक देश के प्रधानमंत्री रहे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 27, 2024 11:24 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

