देश की खबरें | सभी नागरिकों के निशुल्क टीकाकरण की स्पष्ट घोषणा करे केंद्र सरकार: गहलोत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केंद्र सरकार सभी नागरिकों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका निशुल्क लगाने के लिए स्पष्ट घोषणा करे।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

जयपुर, 21 दिसंबर राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा है कि केंद्र सरकार सभी नागरिकों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव का टीका निशुल्क लगाने के लिए स्पष्ट घोषणा करे।

उन्होंने कहा कि सही समय पर जानकारी देने से आमजन के बीच टीके की कीमत और उपलब्धता के बारे में भ्रम की स्थिति नहीं रहेगी।

गहलोत सोमवार को राज्य में कोरोना महामारी की स्थिति की समीक्षा कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि लोगों का आत्म-विश्वास बढ़ाने के लिए केंद्र सरकार द्वारा इस तरह की घोषणा जरूरी है।

इसके साथ ही गहलोत ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे राजस्थान में सभी लोगों को कोविड-19 टीकाकरण के संबंध में पुख्ता तैयारियां करें।

उन्होंने कहा कि कोरोना महामारी और उसके गम्भीर आर्थिक प्रभावों के कारण बड़ी संख्या में आबादी टीके की कीमत चुकाने की स्थिति में नहीं है। ऐसे में केन्द्र सरकार को देश के सभी नागरिकों के लिए टीका निशुल्क उपलब्ध कराना चाहिए।

उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य कार्मिकों और अति आवश्यक सेवाओं से जुड़े अग्रणी योद्धाओं को टीकाकरण के लिए प्राथमिकता देना उचित है। लेकिन अंततः किसी भी अन्य टीकाकरण अभियान की तरह यह टीका भी सभी के लिए और निशुल्क उपलब्ध होना चाहिए।

गहलोत ने जनता का आह्वान किया है कि दीपावली के त्योहार की तरह ही नववर्ष का जश्न भी घरों के अन्दर रहकर अपने परिवार के साथ मनाएं ताकि संक्रमण से बचाव हो सके।

गहलोत ने कहा कि नववर्ष के मद्देनजर अगले कुछ सप्ताह पूरे राज्य में भीड़ इकट्ठा होने, सामूहिक आयोजनों और आतिशबाजी आदि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।

उन्होंने लोगों में संक्रमण से बचाव की जागरूकता के उद्देश्य से स्वायत्त शासन विभाग को ‘कोरोना के विरूद्ध जन आंदोलन’ की अवधि 31 जनवरी तक बढ़ाने के निर्देश दिए।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Score Update: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में पंजाब किंग्स बनाम लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Live Toss And Scorecard: महाराजा यादविंद्र सिंह स्टेडियम में लखनऊ सुपर जायंट्स के कप्तान ऋषभ पंत ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

दुनिया के सम्राट नहीं चुने गए हैं ट्रंपः लूला