देश की खबरें | पेट्रोल, डीजल के दाम बढ़ाकर आम लोगों पर अनावश्यक बोझ डाला केंद्र सरकार ने : पायलट

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने उस समय ईंधन की कीमतों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी करके आम जनता पर बोझ डाला है जब देश पहले से ही कोरोनो वायरस संकट से जूझ रहा है।

जयपुर, 29 मई राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सचिन पायलट ने सोमवार को कहा कि केंद्र ने उस समय ईंधन की कीमतों में अभूतपूर्व बढ़ोतरी करके आम जनता पर बोझ डाला है जब देश पहले से ही कोरोनो वायरस संकट से जूझ रहा है।

वे केन्द्र सरकार द्वारा पेट्रोल-डीजल की कीमतों मे निरंतर की जा रही अप्रत्याशित वृद्धि के विरोध में कांग्रेस द्वारा आयोजित धरने को संबोधित कर रहे थे। पायलट ने कहा कि पिछले 70 साल में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में यह अभूतपूर्व बढ़ोतरी है। उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस संकट के कारण पूरी दुनिया में ईंधन की मांग कम हो गई है। केंद्र के पास ईंधन का पूरा भंडार है, इसके बावजूद सरकार ने पिछले 20 दिन से लगातार कीमत बढ़ाकर आम लोगों की पीठ पर बोझ डाला है।

यह भी पढ़े | हरियाणा के सभी मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थैरपी से होगा कोरोना मरीजों का इलाज, ICMR ने दी मंजूरी.

पायलट ने कहा कि हालिया बढ़ोतरी से गरीब और मध्यम वर्ग बुरी तरह प्रभावित हुआ है। ऐसी स्थिति किसी भी देश में नहीं देखी गई है। सभी देश कोरोनो वायरस महामारी के इस संकट में अपने लोगों की मदद कर रहे हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘जब देश आर्थिक मंदी से जूझ रहा है तो केंद्र ने लोगों को प्रभावित किया है। किसी भी सरकार ने अपने लोगों पर इतनी कड़ी चोट नहीं की है।’’

यह भी पढ़े | ICMR से अनुमोदन मिलने के बाद हरियाणा अपने सभी मेडिकल कॉलेजों में प्लाज्मा थेरेपी शुरू करेगा : 29 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने कहा कि कोरोना वायरस महामारी के इस संकट के समय में भी पिछले तीन महीनों के दौरान केंद्र सरकार ने पेट्रोल-डीजल की कीमतों तथा उस पर लगने वाले केंद्रीय उत्पाद शुल्क में निरंतर वृद्धि करके जनता पर अनावश्यक बोझ डालने का कार्य किया है, जिससे आमजन में रोष और असंतोष व्याप्त है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि कोई भी सरकार जनता की आवाज को नजरअंदाज नहीं कर सकती। उन्होंने कहा कि पेट्रोल-डीजल की कीमतों को वापस लेना होगा। विरोध प्रदर्शन के बाद पायलट और अन्य कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति के नाम का एक ज्ञापन जिला कलेक्टर को सौंपा।

पायलट ने भारत-चीन मुद्दे पर प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्रालय द्वारा दिए गए अलग-अलग बयानों पर भी केंद्र पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री और रक्षा मंत्री के बयानों में कोई समन्वय नहीं है। लेकिन सच्चाई छुपाई नहीं जा सकती। वर्तमान समय की सेटेलाइट के जरिये तस्वीरे ली गई हैं। सीमाओं का अतिक्रमण किया जा रहा है। प्रतिद्वंद्वी को जवाब दिया जाना चाहिए और पूरा देश एकजुट है।

उन्होंने कहा कि सरकार जो भी कदम उठाना चाहती है जनता और विपक्ष सरकार के साथ है। कांग्रेस ने प्रदेश व जिला स्तर पर इस तरह के धरने आयोजित किए।

इधर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ईंधन की कीमतों में वृद्धि पर केन्द्र सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि देश में ईंधन की कीमतों में वृद्धि भाजपा के पूरी तरह असंवेदनशील शासन का प्रमाण है।

उन्होंने ट्वीट के जरिये कहा कि राजग सरकार ऐसे समय में मुनाफाखोरी कर रही है जब लोग इतनी कठिनाइयों का सामना कर रहे हैं। सरकार को जनता का पलायन रोकना चाहिए।

गहलोत ने कहा कि पिछले एक महीने में पेट्रोल और डीजल की कीमतों में लगभग हर दिन बढ़ोतरी हुई है। इस तरह की निरंतर कीमतों में बढ़ोतरी गलत नीतियों का परिणाम है। पेट्रोल, डीजल की बढ़ोतरी से महंगाई बढ़ेगी, परिवहन लागत बढ़ेगी, कृषि निवेश महंगा होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Prediction: तीसरे मुकाबले को जीतकर सीरीज में क्लीन स्वीप करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match T20I Match Preview: कल वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जाएगा अहम मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट समेत सभी डिटेल्स

\