देश की खबरें | केंद्र सरकार ने कोविशील्ड टीके की 10 करोड़ खुराक खरीदने के लिए नया ऑर्डर दिया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके कोविशील्ड की 10 करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिए ‘सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) को नया ऑर्डर दिया है।
नयी दिल्ली, 16 मार्च केंद्र सरकार ने ऑक्सफोर्ड एस्ट्राजेनेका कोविड-19 टीके कोविशील्ड की 10 करोड़ खुराक की आपूर्ति के लिए ‘सीरम इंस्टिट्यूट ऑफ इंडिया’ (एसआईआई) को नया ऑर्डर दिया है।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि टीके की प्रत्येक खुराक की कीमत 157.50 रुपये है।
सार्वजनिक क्षेत्र के उपक्रम एचएलएल लाइफकेयर लिमिटेड ने केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से 12 मार्च को ऑर्डर दिया है।
यह ऑर्डर पुणे स्थित एसआईआई में सरकार एवं नियामक मामलों के निदेशक प्रकाश कुमार सिंह के नाम दिया गया है।
स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा, बजट में टीके के लिए आवंटित राशि का उपयोग 10 करोड़ टीके खरीदने में किया जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)