देश की खबरें | बंगाल के आईपीएस अधिकारियों को अपने काबू में करने लिये धमका रही केन्द्र सरकार: ममता
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को केन्द्र सरकर पर आरोप लगाया कि वह राज्य सरकार में काम कर रहे आईपीएस अधिकारियों को धमका रही है कि अगर उन्होंने उसके निर्देशों का पालन नहीं किया तो उन्हें आयकर या सतर्कता से संबंधित मामलों में फंसाया जा सकता है या फिर उनकी पत्नियों का कहीं और तबादला किया जा सकता है।
कोलकाता, पांच नवंबर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बृहस्पतिवार को केन्द्र सरकर पर आरोप लगाया कि वह राज्य सरकार में काम कर रहे आईपीएस अधिकारियों को धमका रही है कि अगर उन्होंने उसके निर्देशों का पालन नहीं किया तो उन्हें आयकर या सतर्कता से संबंधित मामलों में फंसाया जा सकता है या फिर उनकी पत्नियों का कहीं और तबादला किया जा सकता है।
उन्होंने भाजपा नीत केन्द्र सरकार का नाम लिये बिना आरोप लगाया कि उसकी एजेंसियां स्थानीय प्रशासन को बताए बगैर राज्य के विभिन्न हिस्सों में छापेमारी कर रही हैं।
यह भी पढ़े | Delhi: राजधानी के GB Road के एक दूकान में आग लगी, 8 फायर टेंडर्स आग बुझाने में जुटीं.
तृणमूल कांग्रेस प्रमुख बनर्जी ने केन्द्र सरकार से ''लक्ष्मण रेखा'' पार न करने और संवैधानिक दायित्व निभाने को कहा।
उन्होंने कहा, ''अगर पुलिस अधिकारी उनकी (केन्द्र सरकार की) नहीं सुन रहे तो वे उन्हें आयकर या सतर्कता संबंधी मामलों में फंसाने या उनकी पत्नियों का कहीं और तबादला करने की धमकी दे रहे हैं। हमने ऐसी राजनीति कभी नहीं देखी।''
बनर्जी ने राज्य के सचिवालय में प्रशासनिक समीक्षा बैठक में कहा, ''मैं आईएएस और आईपीएस अधिकारियों को आश्वस्त करती हूं कि इसे लेकर चिंतित न हों। चूंकि आप राज्य की सेवा कर रहे हैं, इसलिये राज्य सरकार भी आपको सेवा प्रदान करने के लिये तैयार है।''
उन्होंने कहा कि आईपीएस अधिकारी राजीव कुमार जब कोलकाता पुलिस आयुक्त थे, तब उनकी पत्नी को भी पंजाब के दूर-दराज के किसी इलाके में भेज दिया गया था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)