जरुरी जानकारी | व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार प्रतिबद्ध: सीतारमण

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार सीमा-शुल्क विभाग के अधिकारियों और व्यापार समुदायों समेत प्रत्येक हितधारक के लिए व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

चेन्नई, 18 दिसंबर केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने रविवार को कहा कि केंद्र सरकार सीमा-शुल्क विभाग के अधिकारियों और व्यापार समुदायों समेत प्रत्येक हितधारक के लिए व्यापार सुगमता को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीतारमण ने यहां कस्टम्स हाउस में नए कार्यालय ‘वैगई’ की आधारशिला रखने के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में कहा कि व्यापार से जुड़ी गतिविधियों को सुविधाजनक बनाने पर सरकार काफी ध्यान दे रही है और इस दिशा में प्रगति भी देखी गई है।

उन्होंने कहा कि नई इमारत के निर्माण के अलावा इन दिनों इस बात पर भी ध्यान दिया जा रहा है कि इमारतों को बिजली की कम खपत करने वाला कैसे बनाया जाए।

सीतारमण ने कहा, ‘‘एक समय था जब हम सोचते थे कि हमें कार्यालय अधिकारियों, कर्मचारियों और जरूरतों को देखते हुए बनाने हैं। आजकल हम देखते हैं कि हमारी इमारतें कैसे हरित और ऊर्जा की कम खपत करने वाली बनेंगी।’’

उन्होंने कहा, ‘‘आज जब हम कार्यालय बनाते हें तो आयात-निर्यात एजेंट, महिला अधिकारियों और उनके बच्चों को भी ध्यान में रखते हैं।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Toss Winner Prediction: अरुण जेटली स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Stats And Preview: दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Key Players To Watch Out: आज दिल्ली कैपिटल्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें