जरुरी जानकारी | केंद्र सरकार ने उद्योग जगत से बीजों के प्रमाणीकरण में पारदर्शिता लाने को कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने बृहस्पतिवार को बीज उद्योग से कहा कि वह असली के ठप्पे वाले कृषि बीजों के प्रमाणीकरण में पारदर्शिता लाए। हालांकि सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि वह बीज उद्योग की चिंताओं के समाधान का प्रयास करेगी।

नयी दिल्ली, एक जुलाई केंद्र ने बृहस्पतिवार को बीज उद्योग से कहा कि वह असली के ठप्पे वाले कृषि बीजों के प्रमाणीकरण में पारदर्शिता लाए। हालांकि सरकार की ओर से यह आश्वासन दिया गया है कि वह बीज उद्योग की चिंताओं के समाधान का प्रयास करेगी।

एसोचैम द्वारा आयोजित एक आभासी कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने कहा, ‘‘बेहतर बीज उपलब्ध कराना प्राथमिकता है क्योंकि उत्पादकता में सुधार के लिए यह बुनियादी जरूरत है, फिर प्रौद्योगिकी और अन्य पहलू आते हैं।’’

उन्होंने कहा कि यह सुनिश्चित करने की आवश्यकता है कि किसानों को समय पर, किफायती और साथ ही गुणवत्तापूर्ण बीज मिले और इस संबंध में कोई समझौता नहीं किया जा सकता है।

मंत्री ने कहा कि सरकार और उद्योग के बीच उठ रहे मुद्दों से किसानों को परेशानी नहीं होनी चाहिए। हालांकि, उन्होंने कहा कि सरकार को यह देखने की जरूरत है कि उद्योग की चिंताएं - चाहे वह छोटी कंपनियां ही क्यों ना हों जिन्हें सच्चे लेबल वाले बीजों के प्रमाणीकरण में समस्या हो रही हो या अन्य चुनौतियां झेलनी पड़ रही हों - चे किसी भी तरह से किसानों को प्रभावित न करें।

असली लेबल वाले बीज पर कृषि संयुक्त सचिव अश्विनी कुमार ने कहा, ' इसली मसल के लेबल वाले बीजों पर सरकार प्रतिबंध नहीं लगाएगी. लेकिन, उन्होंने बीज उद्योग से प्रमाणन में पारदर्शिता लाने को कहा।

उन्होंने कहा कि बड़ी कंपनियां प्रमाणीकरण प्रदान करती हैं और बीजों को अपने उत्पादों के रूप में बेचती हैं, लेकिन कई छोटी कंपनियां बाजार से बीज खरीदती हैं और उन्हें असली बीज के ठप्पे के तहत प्रमाणित करवाती हैं।

उन्होंने कहा, ‘‘हम असली के ठप्पे वाले बीजों की विश्वसनीयता और उनके बीजों की गुणवत्ता परीक्षण सुनिश्चित करने के प्रावधानों पर उद्योग के साथ चर्चा कर रहे हैं।’’

कुमार ने आगे कहा कि सरकार बीज प्रमाणन एजेंसी को मजबूत करने और बुनियादी ढांचे और जनशक्ति समर्थन को बढ़ावा देना चाहती है ताकि बीज प्रमाणीकरण की लागत कम हो सके।

उन्होंने यह भी कहा कि सरकार दलहन और तिलहन क्षेत्रों में संघों के साथ सार्वजनिक-निजी भागीदारी व्यवस्था में नई किस्मों के बीजों का उत्पादन करना चाहती है, और इन दो जिंसो में भारत को आत्मनिर्भर बनाने के उपाय करना चाहती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू