देश की खबरें | मध्य दिल्ली के होटल में लगी आग, 10 लोगों को बचाया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक होटल में आग लगने के बाद 10 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 14 जुलाई मध्य दिल्ली के पहाड़गंज इलाके में बृहस्पतिवार सुबह एक होटल में आग लगने के बाद 10 लोगों को बचा लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि पहाड़गंज के एक होटल में तड़के करीब चार बजकर 24 मिनट पर आग लगने की सूचना मिली जिसके बाद दमकल की चार गाड़ियां मौके पर भेजी गईं।

दमकल विभाग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि आग इमारत की दूसरी मंजिल के एक कमरे में लगी थी। उन्होंने बताया कि दूसरी और तीसरी मंजिल से दस लोगों को सुरक्षित निकाल लिया गया है।

होटल के मालिक रितिक कपूर ने कहा, ‘‘रात में बिजली से जुड़ी कुछ गड़बड़ी थी और दूसरी मंजिल पर एक कमरे का एक एयर कंडीशन(एसी) बार-बार बंद हो रहा था। जब उस कमरे में ठहरे हुए व्यक्ति ने कर्मचारी से संपर्क किया तो उन्होंने एसी चालू कर दिया, जिससे शार्ट सर्किट हुआ और आग लग गई।’’

उन्होंने बताया कि होटल में कुल 23 कमरे हैं।

अधिकारी ने बताया कि बचाए गए लोगों की पहचान आदित्य (19), संस्कृति (19), शुभम कुमार (26), प्रदीप (62), बीना देवी (58), श्वेता (31), विहान (3), अर्जुन (21), नितेश (22) और पार्तिक (21) के तौर पर हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\