जरुरी जानकारी | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का दिसंबर तिमाही का लाभ 64 प्रतिशत बढ़ा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 64 प्रतिशत बढ़कर 458 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में कमी और शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में सुधार से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

नयी दिल्ली, 18 जनवरी सार्वजनिक क्षेत्र के सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का शुद्ध लाभ चालू वित्त 2022-23 की अक्टूबर-दिसंबर तिमाही में 64 प्रतिशत बढ़कर 458 करोड़ रुपये रहा। फंसे कर्ज में कमी और शुद्ध ब्याज आय (एनआईआई) में सुधार से बैंक का मुनाफा बढ़ा है।

इससे पिछले वित्त वर्ष 2021-22 की तीसरी तिमाही में बैंक ने 279 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

बैंक ने बुधवार को शेयर बाजारों को भेजी सूचना में कहा कि तिमाही के दौरान उसकी कुल आय भी बढ़कर 7,635.71 करोड़ रुपये हो गयी। एक साल पहले समान तिमाही में यह 6,523.78 करोड़ रुपये थी।

आलोच्य तिमाही के दौरान शुद्ध ब्याज आय भी 20 प्रतिशत बढ़कर 3,285 करोड़ रुपये रहा।

तीसरी तिमाही में बैंक का परिचालन लाभ भी 44.21 प्रतिशत बढ़कर 1,807 करोड़ रुपये हो गया। पिछले वित्त वर्ष की दिसंबर तिमाही में यह आंकड़ा 1,253 करोड़ रुपये रहा था।

संपत्ति की गुणवत्ता के मोर्चे पर, बैंक की सकल गैर-निष्पादित आस्तियां (एनपीए) दिसंबर, 2022 के अंत तक घटकर आधा यानी 8.85 प्रतिशत रह गया। दिसंबर, 2021 के अंत तक यह 15.16 प्रतिशत रहा था।

वहीं शुद्ध एनपीए भी बीते दिसंबर तिमाही में 4.39 प्रतिशत से घटकर 2.09 प्रतिशत रह गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\