एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 14.2 प्रतिशत बढ़कर 234.78 करोड़ रुपये पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 14.2 प्रतिशत बढ़कर 234.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 205.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

जरुरी जानकारी | सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 14.2 प्रतिशत बढ़कर 234.78 करोड़ रुपये पर

नयी दिल्ली, 25 जुलाई सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया का चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही का एकल शुद्ध लाभ 14.2 प्रतिशत बढ़कर 234.78 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है। सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक ने इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में 205.58 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

हालांकि, पिछली मार्च तिमाही से तुलना की जाए, तो बैंक के मुनाफे में 24.3 प्रतिशत की गिरावट आई है। मार्च तिमाही में बैंक ने 310.31 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ कमाया था।

अप्रैल-जून की तिमाही में बैंक की कुल आय मामूली बढ़कर 6,357.48 करोड़ रुपये पर पहुंच गई। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में बैंक की आमदनी 6,299.63 करोड़ रुपये रही थी।

हालांकि, मार्च तिमाही की तुलना में बैंक की कुल आय में गिरावट आई है। मार्च तिमाही में बैंक की कुल आय 6,419.58 करोड़ रुपये रही थी।

जून तिमाही के अंत तक बैंक का कुल ऋण पर डूबे कर्ज के लिए प्रावधान घटकर 14.90 प्रतिशत रह गया, जो एक साल पहले समान अवधि में 15.92 प्रतिशत था।

मूल्य के हिसाब से बैंक की कुल गैर निष्पादित आस्तियां (एनपीए) 29,001.63 करोड़ रुपये थीं। जून, 2021 के अंत तक यह 27,891.70 करोड़ रुपये थीं।

बैंक का शुद्ध एनपीए घटकर 3.93 प्रतिशत (6,784.70 करोड़ रुपये) पर आ गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 5.09 प्रतिशत (7,904.03 करोड़ रुपये) था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 25, 2022 02:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).