एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | केंद्रीय एजेंसिया, अदालतें उस दिशा में जा रही हैं जो तानाशाही को आमंत्रित करती हैः राउत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठकारे) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में मिली सजा संकेत देती है कि केंद्रीय एजेंसियां और अदालतें उस दिशा में जा रही हैं जो तानाशाही को आमंत्रित करती है और विपक्ष का आवाज दबाती है।

देश की खबरें | केंद्रीय एजेंसिया, अदालतें उस दिशा में जा रही हैं जो तानाशाही को आमंत्रित करती हैः राउत

मुंबई, 23 मार्च शिवसेना (उद्धव बालासाहेब ठकारे) के नेता संजय राउत ने बृहस्पतिवार को कहा कि कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी को आपराधिक मानहानि के मामले में मिली सजा संकेत देती है कि केंद्रीय एजेंसियां और अदालतें उस दिशा में जा रही हैं जो तानाशाही को आमंत्रित करती है और विपक्ष का आवाज दबाती है।

राउत ने संवाददाताओं ने बताया कि राहुल गांधी ने राजनीतिक रैली में बयान दिया था और यह स्पष्ट किया जाना चाहिए कि किसकी मानहानि हुई।

उन्होंने कहा, ‘‘गुजरात के सूरत में अदालत है। इसलिए इससे अलग फैसला आने की उम्मीद नहीं थी। ’’

उल्लेखनीय है कि सूरत की एक अदालत ने ‘मोदी उपनाम’ संबंधी टिप्पणी को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी के खिलाफ 2019 में दर्ज आपराधिक मानहानि के एक मामले में उन्हें बृहस्पतिवार को दो साल कारावास की सजा सुनाई।

राज्यसभा सदस्य राउत ने कहा, ‘‘ सजा देने में उनका (भारतीय जनता पार्टी) हाथ है...फिर चाहे प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) हो, केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) हो या अदालतें हो। वे एक ही दिशा में जा रहे हैं जो तानाशाही को आमंत्रित करती है और विपक्ष की आवाज दबाती है। लेकिन इससे विपक्ष की आवाज मजबूत होगी।’’

शिवसेना (यूबीटी) नेता ने कहा कि विपक्ष लोकतंत्र के लिए लड़ता रहेगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 23, 2023 10:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).