केंद्र के पैकेज से मिलेगी उप्र के एमएसएमई क्षेत्र को नयी जान : योगी
योगी ने यहां एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के जिस आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, उसी के क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा की गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया।
लखनऊ, 13 मई उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कोरोना वायरस संकट के कारण उत्पन्न स्थिति में अर्थव्यवस्था को संभालने के लिए 20 लाख करोड़ रुपए का पैकेज जारी किए जाने पर केंद्र सरकार को बधाई देते हुए बुधवार को कहा कि इससे प्रदेश के एमएसएमई क्षेत्र के लगभग तीन करोड़ लोग भी लाभान्वित होंगे।
योगी ने यहां एक बयान में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 20 लाख करोड़ रुपए के जिस आर्थिक पैकेज की घोषणा की है, उसी के क्रम में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्योग (एमएसएमई) सेक्टर के लिए एक बहुत बड़ी घोषणा की गई है। उन्होंने इसके लिए प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री का आभार जताया।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश देश में सर्वाधिक एमएसएमई इकाइयों वाला राज्य है। प्रदेश में लगभग तीन करोड़ लोग एमएसएमई क्षेत्र से प्रत्यक्ष या अप्रत्यक्ष रूप से जुड़े हुए हैं। केंद्र सरकार की इस घोषणा से इन लोगों को भी ताकत मिलेगी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने एक जिला एक उत्पाद (ओडीओपी) की अभिनव योजना के जरिए एमएसएमई क्षेत्र में नयी जान फूंकने की कोशिश की थी लेकिन कोरोना संकट के कारण इसमें रुकावट आई।
उन्होंने कहा कि एमएसएमई क्षेत्र के लिए तीन लाख करोड़ रुपए के कर्ज़ की घोषणा, इस सेक्टर में काम करने वाले लोगों को अलग से मदद करने के साथ ही इस सेक्टर के कर्मियों की ईपीएफ की समस्या का समाधान करने के लिए भी जो महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं, वे अभिनंदनीय हैं।
उन्होंने कहा कि राज्य सरकार ने उत्तर प्रदेश में एमएसएमई क्षेत्र को ध्यान में रखते हुए अपनी राज्य स्तरीय बैंकर्स कमेटी की बैठक पहले ही कर ली है और हम लोग बृहस्पतिवार से लोन मेला शुरू करने जा रहे हैं।
योगी ने कहा कि प्रदेश में बृहस्पतिवार को एक साथ 36000 से अधिक एमएसएमई उद्यमियों के लिए ऋण मेले की ऑनलाइन व्यवस्था शुरू की गई है। कल 36000 उद्यमियों को एक साथ 1600 से 2000 करोड़ रुपए का कर्ज बांटा जाएगा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 07:50 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

