टिड्डी समस्या से निपटने के लिये मदद करे केन्द्र: गहलोत
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में टिड्डियों का प्रकोप पहले से ही शुरू हो चुका है राज्य के किसान टिड्डियों के प्रकोप को झेल रहे है और कई जिलों में टिड्डियों के हमले से फसलें बर्बाद हो गई है।
जयपुर, 14 मई राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने टिड्डी समस्या के निवारण के लिये केन्द्र सरकार से मदद की मांग करते हुए बृहस्पतिवार को कहा कि राज्य में इसका प्रकोप फिर शुरू हो चुका है।
गहलोत ने कहा कि राजस्थान में टिड्डियों का प्रकोप पहले से ही शुरू हो चुका है राज्य के किसान टिड्डियों के प्रकोप को झेल रहे है और कई जिलों में टिड्डियों के हमले से फसलें बर्बाद हो गई है।
उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा है— मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से इस समस्या को गंभीरता से लेने और इस समस्या से जूझ रहे राजस्थान को मदद करने के लिये संबंधित
केन्द्रीय अधिकारियों को निर्देशित करने का आग्रह करता हूं।
गहलोत ने कहा कि पिछले वर्ष टिड्डियों के हमले से राज्य के 12 जिलों में फसले बुरी तरह खराब हो गई थी। जल्द से जल्द इस पर कदम उठाने की आवश्यकता है ताकि स्थिति को नियंत्रित किया जा सके नहीं तो किसान बुरी तरह से प्रभावित होगा।
उन्होंने कहा कि इस समस्या से निपटने के लिये हमें केन्द्रीय मदद की जरूरत है। राज्य सरकार केन्द्र सरकार के टिड्डी विभाग को हर संभव मदद करेगी जिस तरह सरकार ने पिछले वर्ष की थी।
पिछले वर्ष 12 जिलों जैसलमेर, बाडमेर, जोधपुर, जालौर, बीकानरे, नागौर, चूरू, हनुमानगढ, श्रीगंगानगर, सिरौही, पाली और उदयपुर में लगभग लगभग 6.70 लाख हैक्टेयर क्षेत्र में टिड्डियों के हमले से लगभग एक हजार करोड़ रूपये का भारी नुकसान हुआ था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2020 10:12 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

