जरुरी जानकारी | केंद्र कॉम्प्रेस्ड बायो-गैस को कर्ज के प्राथमिकता वाले क्षेत्र में लाएगा: प्रधान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि केंद्र कॉम्प्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) को कर्ज के प्राथमिकता वाले क्षेत्र में लाने की प्रक्रिया में है ताकि देश में सीबीजी संयंत्र लगाने को लेकर आसानी से कर्ज मिल सके।

चेन्नई, 23 जून केंद्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान ने मंगलवार को कहा कि केंद्र कॉम्प्रेस्ड बायो-गैस (सीबीजी) को कर्ज के प्राथमिकता वाले क्षेत्र में लाने की प्रक्रिया में है ताकि देश में सीबीजी संयंत्र लगाने को लेकर आसानी से कर्ज मिल सके।

केंद्रीय पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्री प्रधान ने तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के पलानीस्वामी और इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन के चेयरमैन संजीव सिंह और अन्य वरिष्ठ अधिकारियों के साथ राज्य के नमक्कल में सीबीजी संयंत्र का वीडियो कांफ्रेन्सिंग के जरिये उद्घाटन करते हुए यह कहा।

यह भी पढ़े | 7th Pay Commission: कोरोना संकट से अधर में लटकी सरकारी कर्मचारियों की यह मांग, जल्द फैसले की उम्मीद नहीं.

इंडियन ऑयल और जर्मनी की ऑयल टैंकिंग जीएमबीएच ने संयुक्त उद्यम के जरिये राज्य में सीबीजी संयंत्र स्थापित करने तथा वाहनों के लिये सीबीजी खुदरा स्टेशन स्थापित करने पर सहमत हुए थे।

अत्याधुनिक संयंत्र की स्थापना केंद्र के सस्ते परिवहन की सतत वैकल्पिक योजना (एसएटीएटी) के तहत की जा रही है। संयंत्र से उत्पादित सीबीजी की आपूर्ति सलेम-नमक्कल क्षेत्र में वाहनों के लिये की जाएगी। इसके अलावा स्थानीय उद्योगों को हरित ईंधन की पेशकश की जाएगी।

यह भी पढ़े | जम्मू-कश्मीर: पुलवामा जैसा हमला दोहराने की साजिश में जैश-ए-मोहम्मद, डीजीपी दिलबाग सिंह ने किया अहम खुलासा.

प्रधान ने कहा कि सीबीजी संयंत्र लगाने के लिये वित्तीय सहायता 2020-21 तक के लिये बढ़ायी गयी है। उन्होंने कहा कि केंद्र सीबीजी परियोजनाओं के लिये वैश्विक कोष की संभावना भी टटोल रहा है।

उन्होंने कहा कि राज्य में सीबीजी उत्पादन और सालाना 30,000 टन की आपूर्ति के लिये इंडियन ऑयल कॉरपोरेशन और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉरपोरेशन लि. को राज्य में 13 आशय पत्र आबंटित किये जा चुके हैं।

मंत्री ने कहा कि संयंत्र में अनुमानित निवेश करीब 450 करोड़ रुपये होगा और इससे प्रत्यक्ष रूप से करीब 200 लोगों को रोजगार मिलेगा।

तमिलनाडु में मौजूदा बॉयो-मॉस से सीबीजी उत्पादन की संभावना 24 लाख टन सालाना है।

सीबीजी का उत्पादन कृषि अवशेष, गोबर और ठोस तथा तरल कचरे जैसे बायो-मॉस के जरिये होता है।

उन्होंने उम्मीद जतायी कि मंगलवार को जिस संयंत्र का उद्घाटन हुआ, वह देश भर में एक मॉडल के रूप में काम करेगा।

पलानीस्वामी ने राज्य पहली सीबीजी ढांचागत सुविधा लगाने के लिये प्रधान को धन्यवाद दिया। उन्होंने उम्मीद जतायी कि इस प्रकार की और परियोजनाएं राज्य में चालू होंगी।

आईओसी के चेयरमैन ने कहा कि सीबीजी की विशेषताएं वहीं हैं जो सीएनजी की है। इसका उपयोग उन वाहनों में किया जा सकता है जो सीएनजी से चलती हैं और उसमें किसी प्रकार के संशोधन की जरूरत नहीं है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\