केंद्र ने राजस्थान सरकार के 15 सूत्री मांग पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया : डॉ. शर्मा
डॉ. शर्मा का यह बयान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर की उस टिप्पणी पर आया है कि केन्द्र सरकार ने संकट के इस समय में राजस्थान की भरपूर मदद की है और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोदी सरकार से मिली सहायता के मामले में तथ्य छिपा कर बात कर रहे हैं। ठाकुर ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंl के जरिए राजस्थान के भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुए यह बात कही।
जयपुर, नौ मई राजस्थान के चिकित्सा व स्वास्थ्य मंत्री डॉ. रघु शर्मा ने शनिवार को कहा कि केंद्र ने राज्य सरकार की ओर से कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से निपटने के लिए भेजे गए 15 सूत्री मांग पत्र पर कोई ध्यान नहीं दिया है।
डॉ. शर्मा का यह बयान केंद्रीय वित्त राज्यमंत्री अनुराग ठाकुर की उस टिप्पणी पर आया है कि केन्द्र सरकार ने संकट के इस समय में राजस्थान की भरपूर मदद की है और राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत मोदी सरकार से मिली सहायता के मामले में तथ्य छिपा कर बात कर रहे हैं। ठाकुर ने शुक्रवार को वीडियो कान्फ्रेंl के जरिए राजस्थान के भाजपा नेताओं से चर्चा करते हुए यह बात कही।
इस पर प्रतिक्रिया देते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि मौजूदा संकट के समय राजनीतिक आरोप प्रत्यारोपों को सही नहीं कहा जा सकता।
मंत्री ने कहा कि केंद्र ने कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से लड़ने के लिए राज्य को कोई वित्तीय पैकेज नहीं दिया है।
डॉ. शर्मा ने कहा,‘‘ यह राजनीतिक मतभेदों से ऊपर उठने, लोगों का जीवन बचाने तथा मानवता की सेवा करने का समय है।’’
उन्होंने कहा, ‘‘केंद्र सरकार ने जो भी राशि दी है वह पहले से ही चल रही योजनाओं का हिस्सा है या नियमित अनुदान के रूप में है।’’
राज्य सरकार की विभिन्न पहलों का जिक्र करते हुए डॉ. शर्मा ने कहा कि राज्य सरकार ने श्रमिकों, बीपीए व अन्य 30 लाख से अधिक परिवारों को 2,500 रुपये की अनुग्रह राशि दी है।
उल्लेखनीय है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कान्फ्रेंस के बाद राज्य के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 15 बिंदुओं पर आधारित एक सुझाव पत्र मोदी को भेजा था।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 09, 2020 10:32 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

