केन्द्र ने अब तक 5.03 लाख टन दलहनों की खरीद की
यह खरीद सहकारी संस्था, नाफेड के जरिए समर्थन दर पर की जाती है। इस योजना के तहत केवल अच्छी गुणवत्ता के वस्तुओं की खरीद की जाती है।
नयी दिल्ली, 13 मई लॉकडाऊन के बीच केन्द्र सरकार ने मूल्य समर्थन योजना (पीएसएस) के तहत करीब 5.03 लाख टन दलहनों तथा 3.67 लाख टन सरसों की खरीद की है। इस प्रकार इस योजना के तहत कुल 8.7 लाख टन फसल की खरीद की गई है।
यह खरीद सहकारी संस्था, नाफेड के जरिए समर्थन दर पर की जाती है। इस योजना के तहत केवल अच्छी गुणवत्ता के वस्तुओं की खरीद की जाती है।
हालांकि कोविड-19 महामारी को देखते हुए, रबी फसलों के लिए पीएसएस के तहत दैनिक खरीद की सीमा 25 क्विंटल से बढ़ाकर 40 क्विंटल प्रतिदिन कर दी गई है।
मंत्रालय ने कहा कि दलहनों में से आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, कर्नाटक, राजस्थान, महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, गुजरात, उत्तर प्रदेश और हरियाणा जैसे आठ राज्यों से 3.17 लाख टन चना खरीदा गया है।
तमिलनाडु, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, गुजरात और ओडिशा जैसे आठ राज्यों से लगभग 1.86 लाख टन तुअर दाल की खरीद की गई है।
तिलहन के मामले में, केंद्र ने राजस्थान, मध्य प्रदेश, उत्तर प्रदेश, गुजरात और हरियाणा जैसे पांच राज्यों से 3.67 लाख टन सरसों की खरीद की है।
ग्यारह राज्यों में कुल 3,208 नामित खरीद केंद्र दलहन और तिलहन की खरीद का काम कर रहे हैं।
बयान में कहा गया है कि कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर नियमित रूप से स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।
मंत्रालय के दूसरे अनुमान के अनुसार, 2019 रबी सत्र के दौरान दलहन और तिलहन उत्पादन क्रमशः एक करोड़ 51.1 लाख टन और एक करोड़ 7.5 लाख टन रहेगा।
इस दौरान कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन के बीच देश भर में गेहूं की कटाई जारी है। अब तक सरकारी एजेंसियों द्वारा 268.90 लाख टन गेहूं खरीदा जा वुका है।
इसके अलावा चालू वित्त वर्ष में पीएम-किसान योजना के तहत 9.25 करोड़ लाभार्थियों को लगभग 18,517 करोड़ रुपये का भुगतान किया है।
सरकार प्रत्येक लाभार्थी किसान को पीएम-किसन योजना के तहत तीन समान किस्तों में 6,000 रुपये देती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 13, 2020 10:14 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

