जरुरी जानकारी | केंद्र ने मुद्रा योजना के तहत 32 लाख करोड़ रुपये दिए: प्रधानमंत्री मोदी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत केंद्र ने 32 लाख करोड़ रुपये के ऋण दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके पास शून्य सीटें हैं, वे इस राशि के शून्य नहीं गिन सकते हैं।

सूरत, सात मार्च प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि मुद्रा योजना के तहत केंद्र ने 32 लाख करोड़ रुपये के ऋण दिए हैं। उन्होंने कांग्रेस पार्टी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि जिनके पास शून्य सीटें हैं, वे इस राशि के शून्य नहीं गिन सकते हैं।

गौरतलब है कि कांग्रेस पांच फरवरी को दिल्ली में हुए विधानसभा चुनावों में अपना खाता खोलने में विफल रही, जहां भाजपा को जीत मिली।

यह लगातार तीसरी बार है, जब दिल्ली विधानसभा चुनावों में कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली।

प्रधानमंत्री ने कहा कि 2025-26 के आम बजट में प्रस्तावित 12 लाख रुपये तक की आयकर छूट से वेतनभोगी वर्ग, छोटे व्यवसायी और श्रमिकों को लाभ होगा।

उन्होंने गुजरात में सूरत खाद्य सुरक्षा संतृप्ति अभियान का शुभारंभ करने के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए कहा, ''हमने अब तक मुद्रा योजना के तहत गरीब नागरिकों को 32 लाख करोड़ रुपये का ऋण दिया है। जो लोग हमें गाली देते हैं, जिनके पास शून्य सीटें हैं, वे 32 लाख करोड़ रुपये में शून्य नहीं गिन पाएंगे।''

केंद्र सरकार ने सूक्ष्म और लघु उद्यमों को किफायती दर पर कर्ज देने के लिए 2015 में प्रधानमंत्री मुद्रा योजना शुरू की थी।

मोदी ने कहा कि सूरत में शुरू किया गया अभियान खाद्य सुरक्षा के लक्ष्य को हासिल करने के लिए दूसरे जिलों के लिए प्रेरणा बनेगा।

प्रधानमंत्री ने कहा कि उनकी सरकार ने पांच करोड़ फर्जी राशन कार्ड को खत्म करके सार्वजनिक वितरण प्रणाली को सुव्यवस्थित किया है।

उन्होंने कहा कि वह अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आठ मार्च के दिन अपने सोशल मीडिया खातों का संचालन महिलाओं को सौंप देंगे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\