देश की खबरें | कोरोना वायरस संकट से निपटने में विफल रहीं केंद्र और केजरीवाल सरकार : दिल्ली कांग्रेस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने केंद्र और अरविंद केजरीवाल सरकार पर कोरोना वायरस संकट से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि उसके नेता एवं कार्यकर्ता मंगलवार को अपने-अपने घरों के बाहर धरना देंगे।

जियो

नयी दिल्ली, 15 जून कांग्रेस की दिल्ली इकाई ने केंद्र और अरविंद केजरीवाल सरकार पर कोरोना वायरस संकट से निपटने में विफल रहने का आरोप लगाते हुए सोमवार को कहा कि उसके नेता एवं कार्यकर्ता मंगलवार को अपने-अपने घरों के बाहर धरना देंगे।

गृह मंत्री अमित शाह द्वारा बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल हुए दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चौधरी अनिल कुमार ने यह दावा भी किया कि दिल्ली के अस्पतालों में कोरोना वायरस संक्रमित मरीजों को बेड और दूसरी सुविधाएं नहीं मिल पा रही हैं।

यह भी पढ़े | कोरोना से महाराष्ट्र में अब तक सबसे ज्यादा मौतें, 178 लोगों की गई जान: 15 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने वीडियो लिंक के माध्यम से संवाददाताओं से कहा, ‘‘केंद्र की भाजपा सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार ने स्वीकार कर लिया है कि दोनों सरकारों की अक्षमता और विफलता के कारण कोविड-19 महामारी के मामलों की राजधानी में तेजी से वृद्धि हुई है।’’

उन्होंने आरोप लगाया कि कोविड-19 महामारी लॉकडाउन के शुरुआती दौर में सरकार ने तैयारियों के लिए जरूरी कीमती समय बर्बाद कर दिया।

यह भी पढ़े | राहुल गांधी ने पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा- पूंजीपतियों के उपहार के लिए गरीब कर रहे भुगतान.

कुमार के मुताबिक, सर्वदलीय बैठक में कांग्रेस पार्टी द्वारा सुझाव दिया गया कि दिल्ली सरकार के नए अस्पतालों- अम्बेडकर अस्पताल, बुराड़ी अस्पताल और द्वारका में इंदिरा गांधी अस्पताल तुरंत प्रभाव से कोविड मरीजों के लिए खोला जाए।

उन्होंने कहा, ‘‘ कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता मंगलवार को सुबह अपने घरों के बाहर जनता के बीच-‘घर की दहलीज पर’ कार्यक्रम के तहत हाथ पर काली पट्टी बांधकर केंद्र सरकार और दिल्ली की आम आदमी पार्टी की सरकार की कोविड-19 महामारी पर नियंत्रण न करने की विफलता के खिलाफ धरना देंगे।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी