एजेंसी न्यूज

जरुरी जानकारी | सीमेंट की बिक्री मात्रा मई में नौ प्रतिशत बढ़ी, कीमतों में आठ प्रतिशत का उछाल: इक्रा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. इस साल मई में सीमेंट उद्योग की बिक्री मात्रा के लिहाज से नौ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3.96 करोड़ टन रही, जबकि सीमेंट की कीमतों में औसत आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई।

जरुरी जानकारी | सीमेंट की बिक्री मात्रा मई में नौ प्रतिशत बढ़ी, कीमतों में आठ प्रतिशत का उछाल: इक्रा

नयी दिल्ली, 28 जून इस साल मई में सीमेंट उद्योग की बिक्री मात्रा के लिहाज से नौ प्रतिशत की वृद्धि के साथ 3.96 करोड़ टन रही, जबकि सीमेंट की कीमतों में औसत आठ प्रतिशत की वृद्धि हुई।

रेटिंग एजेंसी इक्रा की हालिया रिपोर्ट के अनुसार, कम बिक्री से गुजर रहे सीमेंट उद्योग ने मई, 2025 में अच्छा प्रदर्शन किया और इस दौरान कीमतें आठ प्रतिशत बढ़कर 360 रुपये प्रति 50 किलोग्राम की बोरी हो गईं।

रिपोर्ट के अनुसार, कच्चे माल की स्थिर लागत के कारण परिचालन मार्जिन में भी सुधार हुआ, क्योंकि कोयले और पेटकोक की कीमतें कम हैं और डीजल की कीमतें स्थिर हैं।

इसमें कहा गया, “वित्त वर्ष 2025-26 के पहले दो महीनों (अप्रैल और मई) में, कीमतें सालाना आधार पर सात प्रतिशत बढ़कर 360 रुपये प्रति बोरी (50 किलोग्राम) हो गईं। पिछले वित्त वर्ष (2024-25) की समान अवधि में कीमतें सालाना आधार पर सात प्रतिशत घटकर 340 रुपये प्रति बोरी रह गईं थीं।”

इसके अलावा, चालू वित्त वर्ष में अप्रैल और मई के दौरान बिक्री मात्रा सालाना आधार पर आठ प्रतिशत बढ़कर 7.87 करोड़ टन हो गई।

इक्रा को उम्मीद है कि आवास और बुनियादी ढांचा क्षेत्रों से निरंतर मांग के कारण चालू वित्त वर्ष में सीमेंट की बिक्री मात्रा सालाना आधार पर छह से सात प्रतिशत बढ़कर 48-48.5 करोड़ टन हो जाएगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 28, 2025 07:54 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).