खेल की खबरें | सेल्टा विगो ने बार्सीलोना को ड्रॉ पर रोका
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. राफिन्हा (15वें मिनट) और रॉबर्ट लेवानदोवस्की (61वें मिनट) के गोल की बदौलत बार्सीलोना की टीम जीत की ओर से बढ़ रही थी लेकिन अंतिम 10 मिनट में मैच का रुख बदल गया।
राफिन्हा (15वें मिनट) और रॉबर्ट लेवानदोवस्की (61वें मिनट) के गोल की बदौलत बार्सीलोना की टीम जीत की ओर से बढ़ रही थी लेकिन अंतिम 10 मिनट में मैच का रुख बदल गया।
बार्सीलोना के डिफेंसिव मिडफील्डर मार्क कसाड को 81वें मिनट में दूसरी बार पीला कार्ड दिखाकर मैच से बाहर कर दिया गया।
बार्सीलोना का एक खिलाड़ी कम होने का फायदा उठाते हुए अल्फोंसो गोंजालेज (84वें मिनट) और ह्युगो अल्वारेज (86वें मिनट) ने दो गोल दागकर सेल्टा विगो को 2-2 बराबरी दिला दी।
इस ड्रॉ के बावजूद बार्सीलोना 14 मैच में 34 अंक के साथ शीर्ष पर है। टीम ने दूसरे स्थान पर मौजूद एटलेटिको मैड्रिड पर पांच अंक की बढ़त बना रखी है।
बार्सीलोना तीसरे स्थान पर मौजूद रीयाल मैड्रिड से सात अंक आगे है लेकिन उसने दो मैच कम खेले हैं।
सेल्टा विगो की टीम 14 मैच में 18 अंक के साथ 11वें स्थान पर है।
अन्य मुकाबलों में एटलेटिको मैड्रिड ने अलावेस को 2-1 से हराया जबकि वेलेंसिया ने रीयाल बेटिस को 4-2 से शिकस्त दी।
गिरोना ने एकतरफा मुकाबले में एस्पानयोल को 4-1 से हराया जबकि मालोर्का ने लास प्लेमास को 3-2 से पछाड़ा।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 24, 2024 12:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

