एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | हरियाणा में जीत का संकेत स्पष्ट होते ही भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. हरियाणा विधानसभा चुनाव के अब तक आए रुझानों और नतीजों में जीत का संकेत मिलने और जम्मू-कश्मीर में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर बढ़ते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के यहां स्थित मुख्यालय में मंगलवार दोपहर जश्न की शुरुआत हो गई।

देश की खबरें | हरियाणा में जीत का संकेत स्पष्ट होते ही भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर हरियाणा विधानसभा चुनाव के अब तक आए रुझानों और नतीजों में जीत का संकेत मिलने और जम्मू-कश्मीर में अपने अब तक के सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन की ओर बढ़ते ही भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के यहां स्थित मुख्यालय में मंगलवार दोपहर जश्न की शुरुआत हो गई।

निर्वाचन आयोग के ताजा आंकड़ों के मुताबिक, भाजपा हरियाणा में छह सीट जीत चुकी थी और 44 पर उसके उम्मीदवार बढ़त बनाए हुए थे। इस प्रकार वह 50 सीट पर जीत की ओर बढ़ती दिख रही है।

अगर नतीजे भी इसके अनुरूप आते हैं तो यह हरियाणा में भाजपा का अब तक का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन होगा। हरियाणा में साल 2019 के विधानसभा चुनाव में भाजपा को 40 और साल 2014 के विधानसभा चुनाव में 47 सीट मिली थी।

खबर लिखे जाने तक भाजपा ने जम्मू-कश्मीर की 90 में से 26 सीट जीत ली थी और तीन पर उसके उम्मीदवार आगे थे। इससे पहले 2014 में हुए जम्मू-कश्मीर के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने 25 सीट जीती थी और यह सभी जम्मू क्षेत्र की थीं।

अपराह्न करीब तीन बजे हरियाणा में भाजपा का आंकड़ा 50 सीट पर पहुंचने के बाद भाजपा मुख्यालय में जश्न का माहौल शुरु हो गया। पार्टी नेताओं और कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को लड्डू खिलाए।

भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी, राज्यसभा सदस्य अनिल बलूनी और पार्टी की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा एक-दूसरे को मिठाई खिलाते नजर आए। इसके बाद, पार्टी मुख्यालय में जश्न शुरु हो गया।

पार्टी सूत्रों ने बताया के भाजपा अध्यक्ष जे पी नड्डा ने मंगलवार शाम महासचिवों की एक बैठक बुलाई है, जिसके बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी यहां पहुंच सकते हैं।

सूत्रों के मुताबिक, प्रधानमंत्री कार्यकर्ताओं को संबोधित भी कर सकते हैं।

ज्ञात हो कि विधानसभा चुनावों में भाजपा के अच्छे प्रदर्शन के बाद मोदी अक्सर पार्टी मुख्यालय पहुंचते हैं और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हैं।

ब्रजेन्द्र

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 08, 2024 04:10 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).