जरुरी जानकारी | सिएट ने क्लीनविन एनर्जी में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण पूरा किया
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. क्लीनविन एनर्जी महाराष्ट्र में अपने स्वामित्व वाले पवन ऊर्जा उत्पादन संयंत्र का संचालन और रखरखाव करती है। कंपनी ने स्वयं के उपयोग के लिये यह संयंत्र लगाया है।
क्लीनविन एनर्जी महाराष्ट्र में अपने स्वामित्व वाले पवन ऊर्जा उत्पादन संयंत्र का संचालन और रखरखाव करती है। कंपनी ने स्वयं के उपयोग के लिये यह संयंत्र लगाया है।
वही आरपीजी समूह की सिएट कंपनी अगले तीन वर्षों में 50 प्रतिशत नवीकरणीय ऊर्जा की ओर बढ़ने की योजना बना रही है।
सिएट टायर के मुख्य वित्तीय अधिकारी कुमार सुब्बैया ने एक विज्ञप्ति में कहा, "हमें क्लीनविन एनर्जी के साथ 26 प्रतिशत हिस्सेदारी के अधिग्रहण के पूरा होने की घोषणा करते हुए खुशी हो रही है।"
उन्होंने कहा, "हमें यह निवेश करते हुए बहुत खुशी हो रही है क्योंकि यह 2030 तक कार्बन फुटप्रिंट को 50 प्रतिशत तक कम करने पर ध्यान केंद्रित करने की दिशा में एक और कदम है।"
कंपनी ने सितंबर में येलोस्टोन क्लीन एनर्जी के साथ क्लीनविन एनर्जी फाइव एलएलपी में 60 लाख रुपये तक निवेश करने के लिए एक सीमित देयता भागीदारी (एलएलपी) समझौते पर हस्ताक्षर किए थे।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)