जरुरी जानकारी | सीडीएसएल का शुद्ध लाभ मार्च तिमाही में दोगुना होकर 129 करोड़ रुपये
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. प्रमुख डिपोजिटरी सीडीएसएल का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में दोगुना होकर 129 करोड़ रुपये रहा है।
नयी दिल्ली, चार मई प्रमुख डिपोजिटरी सीडीएसएल का शुद्ध लाभ बीते वित्त वर्ष की मार्च तिमाही में दोगुना होकर 129 करोड़ रुपये रहा है।
वित्त वर्ष 2022-23 की समान तिमाही में कंपनी का शुद्ध लाभ 63 करोड़ रुपये रहा था।
सेंट्रल डिपोजिटरी सर्विसेज (इंडिया) लिमिटेड (सीडीएसएल) ने बयान में कहा कि मार्च तिमाही में उसकी कुल आमदनी 86 प्रतिशत बढ़कर 267 करोड़ रुपये रही है, जो पिछले साल समान तिमाही में 144 करोड़ रुपये थी।
पूरे वित्त वर्ष 2023-24 के लिए कंपनी का शुद्ध लाभ 52 प्रतिशत बढ़कर 420 करोड़ रुपये रहा है। बीते वित्त वर्ष के दौरान कंपनी की कुल आमदनी 46 प्रतिशत बढ़कर 907 करोड़ रुपये रही है।
सीडीएसएल पर इस साल मार्च में 11.56 करोड़ डीमैट खाते थे।
कंपनी के निदेशक मंडल ने बीते वित्त वर्ष के लिए प्रति इक्विटी शेयर 19 रुपये के अंतिम लाभांश की भी सिफारिश की, जिसे शेयरधारकों की मंजूरी की जरूरत है।
इसके अलावा, तीन रुपये प्रति इक्विटी शेयर के विशेष लाभांश की सिफारिश की गई, जिससे कुल लाभांश भुगतान 22 रुपये प्रति इक्विटी शेयर हो गया। यह शेयरधारकों की मंजूरी के अधीन है।
सीडीएसएल इलेक्ट्रॉनिक रूप में प्रतिभूतियों को रखने और लेनदेन करने और स्टॉक एक्सचेंजों पर कारोबार के निपटान की सुविधा प्रदान करती है।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)
(The above story first appeared on LatestLY on May 04, 2024 05:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

