एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीडीएस ने ऑपरेशन सिंदूर पर व्याख्यान में सेना के तीनों अंगों के तालमेल पर दिया जोर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को एक प्रतिष्ठित सैन्य संस्थान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक व्याख्यान दिया और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा कार्रवाई के दौरान सेना के तीनों अंगों के बीच प्रदर्शित तालमेल पर जोर दिया।

देश की खबरें | सीडीएस ने ऑपरेशन सिंदूर पर व्याख्यान में सेना के तीनों अंगों के तालमेल पर दिया जोर

नयी दिल्ली, 19 जुलाई प्रमुख रक्षा अध्यक्ष (सीडीएस) जनरल अनिल चौहान ने शनिवार को एक प्रतिष्ठित सैन्य संस्थान में ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर एक व्याख्यान दिया और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा कार्रवाई के दौरान सेना के तीनों अंगों के बीच प्रदर्शित तालमेल पर जोर दिया।

जनरल अनिल चौहान ने तमिलनाडु के वेलिंगटन स्थित रक्षा सेवा स्टाफ कॉलेज का दौरा किया तथा 81वें स्टाफ कोर्स के छात्र अधिकारियों, उसके स्थायी कर्मचारियों और वेलिंगटन के स्टेशन अधिकारियों को भी संबोधित किया।

रक्षा मंत्रालय ने एक बयान में कहा, ‘‘सीडीएस ने ऑपरेशन सिंदूर पर एक व्याख्यान दिया और भारतीय सशस्त्र बलों द्वारा सफल अभियानों के दौरान सेना के तीनों अंगों के बीच प्रदर्शित तालमेल के महत्वपूर्ण पहलुओं पर जोर दिया।”

बाद में, कॉलेज के संकाय के साथ बातचीत करते हुए जनरल चौहान ने एकीकरण और संयुक्तता की अनिवार्यता, क्षमता विकास, ‘आत्मनिर्भरता’ और सेना में किए जा रहे परिवर्तनकारी बदलावों की गहन समझ पर जोर दिया।

सीडीएस को डीएसएससी कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल वीरेंद्र वत्स ने कॉलेज में जारी प्रशिक्षण गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी, जहां संयुक्तता और अंतर-सेवा जागरूकता को बढ़ावा देने पर जोर दिया जा रहा है, ‘‘विशेष रूप से डीप पर्पल डिवीजन के संस्थानीकरण के साथ।’’

कॉलेज में वर्तमान में 45 सप्ताह का 81वां स्टाफ कोर्स चल रहा है।

बयान में कहा गया है कि वर्तमान पाठ्यक्रम में 500 छात्र अधिकारी शामिल हैं, जिनमें 35 मित्र देशों के 45 छात्र शामिल हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Jul 19, 2025 09:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).