देश की खबरें | सीसीबी ने व्यवसायी प्रशांत सम्बार्गी को समन भेजा, ड्रग मामले में जानकारी मांगी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के धंधे और इसमें अन्य बड़े लोगों की कथित संलिप्तता की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा ने व्यवसायी प्रशांत सम्बार्गी को उसके सामने पेश होने और इससे जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए कहा है। सीसीबी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

बेंगलुरू, 11 सितंबर कन्नड़ फिल्म उद्योग में मादक पदार्थों के धंधे और इसमें अन्य बड़े लोगों की कथित संलिप्तता की जांच कर रही केंद्रीय अपराध शाखा ने व्यवसायी प्रशांत सम्बार्गी को उसके सामने पेश होने और इससे जुड़ी जानकारी साझा करने के लिए कहा है। सीसीबी सूत्रों ने शुक्रवार को यह जानकारी दी।

सीसीबी के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘सम्बार्गी को सीसीबी के सामने पेश होने के लिए नोटिस जारी किया गया है।’’

यह भी पढ़े | Bihar Assembly Elections 2020: केंद्रीय मंत्री नित्यानंद राय ने किया NDA की जीत का दावा, कहा- 220 सीटें जीतकर नीतीश कुमार जी के नेतृत्व में बनेगी सरकार.

हाल ही में मीडिया को दिए अपने बयान में, सम्बार्गी ने आरोप लगाया था कि गिरफ्तार की गईं अभिनेत्री संजना गलरानी और जमीर अहमद खान (कांग्रेस विधायक) एक-दूसरे को अच्छी तरह से जानते हैं और दोनों आठ जून 2019 को अपने सहयोगियों के साथ श्रीलंका के एक कैसिनो में एक कार्यक्रम में गए थे।

सूत्रों के मुताबिक, पुलिस उनके सहयोगियों की तलाश कर रही है।

यह भी पढ़े | Coronavirus in Maharashtra: महाराष्ट्र में COVID-19 के मरीजों की संख्या 10 लाख के पार हुई, 28,724 लोगों की मौत.

सीसीबी ने ऐसे दिन समन जारी किया है, जिस दिन प्रवर्तन निदेशालय ने ड्रग तस्करी के मामले के वित्तीय पहलुओं की जांच करने के लिए कदम उठाया है।

हालांकि आरोप को खारिज करते हुए, खान ने कहा कि कोलंबो में मिलने से पहले वह बेंगलुरु में संजना गलरानी से पहले कभी नहीं मिला था।

इसे अपमानजनक मानते हुए, खान ने सम्बार्गी के खिलाफ शहर की एक अदालत में शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर अदालत ने पुलिस को मामला दर्ज करने का निर्देश दिया।

पुलिस सूत्रों ने बताया कि तदनुसार, सम्बार्गी के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

इस बीच, पुलिस ने ड्रग्स मामले में दो और लोगों को गिरफ्तार किया है। मामले में गिरफ्तार लोगों की संख्या नौ हो गई है।

बेंगलुरू के संयुक्त पुलिस आयुक्त संदीप पाटिल ने एक बयान में कहा, ‘‘प्रतीक शेट्टी को कॉटनपेट मामले (कन्नड़ फिल्म उद्योग में ड्रग संकट) में गिरफ्तार किया गया है। वह ड्रग्स की आपूर्ति करने वाला ड्रग तस्कर है।’’

पुलिस सूत्रों ने बताया कि बड़े लोगों के लिए पार्टी की योजना बनाने वाले वीरेन खन्ना के सहयोगी आदित्य अग्रवाल को आज हरियाणा से गिरफ्तार किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\