एजेंसी न्यूज

सीबीएसई ने लंबित बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की, 1-15 जुलाई के बीच आयोजित होंगी परीक्षाएं

   कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी।

सीबीएसई ने लंबित बोर्ड परीक्षाओं की तारीखों की घोषणा की, 1-15 जुलाई के बीच आयोजित होंगी परीक्षाएं
जमात

नयी दिल्ली, 18 मई केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने सोमवार को कक्षा 10वीं और 12वी की लंबित बोर्ड परीक्षाओं के एक जुलाई से 15 जुलाई के बीच आयोजित कराने की घोषणा की।

   कोविड-19 के प्रसार को रोकने के लिए 25 मार्च को लागू देशव्यापी लॉकडाउन के कारण परीक्षाएं स्थगित कर दी गई थी।

कक्षा 10वीं की बोर्ड परीक्षा केवल उत्तर पूर्वी दिल्ली में लंबित है।

सीबीएसई के परीक्षा नियंत्रक, संयम भारद्वाज ने कहा, ‘‘कक्षा 10वीं की परीक्षाएं चार दिन तक चलेंगी। पहला पेपर सामाजिक विज्ञान का होगा, जबकि अगले दिन छात्रों को विज्ञान की परीक्षा देनी होगी।’’

उन्होंने बताया,‘‘10 जुलाई को हिंदी के दोनों पाठ्यक्रमों और 15 जुलाई को अंग्रेजी के दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षा आयोजित की जाएगी।’’

छात्रों के लिए स्वास्थ्य दिशानिर्देशों के बारे में भारद्वाज ने कहा कि छात्रों को मास्क पहन कर परीक्षा केंद्रों पर आना होगा और उन्हें अपनी पानी की बोतलें स्वयं लानी होंगी।

उन्होंने कहा,‘‘माता-पिता को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनका बच्चा बीमार नहीं है। सभी परिक्षार्थियों को सामाजिक दूरी के मानदंडों का कड़ाई से पालन करना होगा।’’

कक्षा 12वीं की गृह विज्ञान की परीक्षा एक जुलाई को आयोजित की जाएगी और अगले दिन हिंदी के दोनों पाठ्यक्रमों की परीक्षा होगी।

कक्षा 12वीं के व्यावसायिक अध्ययन की परीक्षा नौ जुलाई के लिए निर्धारित की गई है। इसके बाद 10 जुलाई को जैव प्रौद्योगिकी और 11 जुलाई को भूगोल की परीक्षा होगी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)

(The above story first appeared on LatestLY on May 18, 2020 02:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).