सीबीआईसी ने 16 दिन में 10,700 करोड़ रुपये के जीएसटी, सीमा शुल्क रिफंड निपटाये
सीबीआईसी ने एक ट्वीट में कहा कि उसके अधिकारियों ने 9,818.12 करोड़ रुपये के जीएसटी के 1.07 लाख से अधिक दावों का निपटान किया। इसके अलावा 915.56 करोड़ रुपये के 1.86 लाख से अधिक सीमा शुल्क रिफंड के दावों का भी निपटान किया गया।
नयी दिल्ली, 26 अप्रैल केंद्रीय अप्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीआईसी) ने आठ से 23 अप्रैल के दौरान 10,700 करोड़ रुपये का माल एवं सेवा कर (जीएसटी) तथा सीमा शुल्क रिफंड किया है।
सीबीआईसी ने एक ट्वीट में कहा कि उसके अधिकारियों ने 9,818.12 करोड़ रुपये के जीएसटी के 1.07 लाख से अधिक दावों का निपटान किया। इसके अलावा 915.56 करोड़ रुपये के 1.86 लाख से अधिक सीमा शुल्क रिफंड के दावों का भी निपटान किया गया।
सीबीआईसी ने कहा, ‘‘वह कोरोना वायरस महामारी के दौरान जीएसटी करदाताओं तथा आयात व निर्यात व्यापार की मदद करने के लिये प्रतिबद्ध है। विशेष रिफंड अभियान के तहत तेजी से रिफंड किये जाने से व्यापार विशेषकर एमएसएमई को मदद मिलती है।’’
वित्त मंत्रालय ने आठ अप्रैल को कहा था कि कोरोना वायरस महामारी के दौरान लोगों को राहत पहुंचाने के लिये जीएसटी और सीमा शुल्क के सभी लंबित रिफंड दावों का निपटान किया जाएगा। इससे एमएसएमई समेत करीब एक लाख कारोबारी निकायों की मदद होगी। इसके तहत करीब 18 हजार करोड़ रुपये के रिफंड किये जाने के अनुमान हैं।
सीबीआईसी ने इससे पहले अपनी मैदानी इलाकों में काम करने वाले अधिकारियों को कहा था कि वह जीएसटी और सीमा शुल्क रिफंड दावा करने वाली इकाइयों से कागजी दस्तावेज सौंपने पर जोर नहीं डालें और सभी तरह के संदेशों में आधिकारिक ई-मेल का उपयोग करें।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, लेटेस्टली स्टाफ ने इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया है)
(The above story first appeared on LatestLY on Apr 26, 2020 07:58 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

