देश की खबरें | सीबीआई करेगी महिलाओं को निर्वस्त्र किए जाने संबंधी घटना की जांच : सरकार के शीर्ष पदाधिकारी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने की घटना की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जाएगी और जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य में इस बर्बर अपराध को करने वालों के लिए कठोरतम सजा सुनिश्चित करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 27 जुलाई मणिपुर में भीड़ द्वारा दो महिलाओं को निर्वस्त्र करके घुमाए जाने की घटना की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) द्वारा की जाएगी और जातीय हिंसा से प्रभावित राज्य में इस बर्बर अपराध को करने वालों के लिए कठोरतम सजा सुनिश्चित करने में कोई कोर-कसर बाकी नहीं रखी जाएगी। सरकार के एक वरिष्ठ अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।

अधिकारी ने बताया कि सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय से इस मामले की सुनवाई राज्य से बाहर कराने का अनुरोध किया।

मणिपुर में करीब तीन महीने से जारी जातीय हिंसा के कारण अभी तक करीब 160 से ज्यादा लोगों की मौत हुई है। चार मई को महिलाओं के साथ हुई उत्पीड़न की इस घटना का वीडियो इस महीने सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद देश भर में आक्रोश व्याप्त हो गया था।

अधिकारी ने बताया कि घटना का वीडियो बनाने वाले व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसका मोबाइल फोन जब्त कर लिया गया है। उन्होंने बताया कि मोबाइल फोन बरामद होने के बाद यह पता चल सकेगा कि घटना किस रूप में हुई और वीडियो कैसे लीक हुआ।

अधिकारी ने यह भी कहा कि केन्द्रीय गृह मंत्रालय मेइती और कुकी समुदायों के संपर्क में है तथा मणिपुर में शांति बहाली के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है।

अधिकारी के अनुसार मणिपुर में झड़पों से जुड़े पांच और गंभीर अपराधों की जांच पहले ही सीबीआई को सौंप दी गयी है। तीन मामलों की जांच एनआईए को सौंपी गयी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs South Africa, T20 World Cup 2026 51st Match Live Toss And Scorecard: दिल्ली में जिम्बाब्वे के कप्तान सिकंदर रजा ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs West Indies, T20 World Cup 2026 52nd Match Pitch Report: सुपर-8 के अहम मुकाबले में भारत के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या वेस्टइंडीज के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? दिल्ली में जिम्बाब्वे बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

Aligarh School Bus Tragedy: अलीगढ़ में बड़ी लापरवाही, चलती स्कूल बस के टूटे फ्लोर से नीचे गिरी 7 साल की बच्ची, पहिये के नीचे आने से मौके पर ही मौत; देखें VIDEO

\