देश की खबरें | कर्नाटक सरकार में पूर्व मंत्री विनय कुलकर्णी को पूछताछ के लिए ले गई सीबीआई
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जिला पंचायत के पूर्व सदस्य योगीशगौड़ा गौडर की 2016 में हुई हत्या के मामले के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को धारवाड़ से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं।
बेंगलुरु, पांच नवंबर जिला पंचायत के पूर्व सदस्य योगीशगौड़ा गौडर की 2016 में हुई हत्या के मामले के संबंध में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) के अधिकारी कर्नाटक सरकार के पूर्व मंत्री और कांग्रेस नेता विनय कुलकर्णी को धारवाड़ से पूछताछ के लिए अपने साथ ले गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी दी।
यह भी पढ़े | NEET Counselling Result 2020: राउंड 1 परिणाम आज होंगे घोषित, आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर ऐसे करें चेक.
सूत्रों के अनुसार, कुलकर्णी को पूछताछ के लिए उनके आवास से पुलिस थाने ले जाया गया।
सूत्रों ने कहा कि उनके छोटे भाई विजय कुलकर्णी से भी पूछताछ की जा रही है।
अज्ञात व्यक्तियों ने 15 जून 2016 को योगीशगौड़ा की हत्या कर दी थी।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)