एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | संदेशखालि में ईडी अफसरों पर हमले के मामले में सीबीआई ने शाहजहां के भाई को तलब किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में 5 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर भीड़ के हमले के संबंध में सीबीआई ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख के भाई और उनके कुछ करीबी अन्य लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | संदेशखालि में ईडी अफसरों पर हमले के मामले में सीबीआई ने शाहजहां के भाई को तलब किया

कोलकाता, 13 मार्च पश्चिम बंगाल के संदेशखालि में 5 जनवरी को प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारियों पर भीड़ के हमले के संबंध में सीबीआई ने बुधवार को तृणमूल कांग्रेस के निलंबित नेता शाहजहां शेख के भाई और उनके कुछ करीबी अन्य लोगों को पूछताछ के लिए तलब किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

सीबीआई की एक टीम उत्तर 24 परगना जिले के संदेशखालि गई और स्थानीय पुलिस की मदद से शाहजहां के भाई आलमगीर शेख के घर पहुंची।

अधिकारियों ने बताया कि आलमगीर घर पर मौजूद नहीं था और पूछताछ के लिए नोटिस उसके परिवार को दे दिया गया है।

नोटिस शाहजहां के करीबी माने जाने वाले कुछ अन्य लोगों को भी भेजा गया है। शेख को पिछले महीने राज्य पुलिस ने गिरफ्तार किया था। बाद में कलकत्ता उच्च न्यायालय द्वारा मामला सीबीआई को स्थानांतरित कर दिया गया था।

एक अन्य स्थानीय पंचायत नेता के परिवार के सदस्य, जिन्हें नोटिस भेजा गया था, ने इसे प्राप्त होने की पुष्टि की।

अधिकारियों ने बताया कि जांच एजेंसी जांच के तहत कई लोगों से पूछताछ करना चाहती है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई अधिकारियों ने फॉरेंसिक और ईडी अधिकारियों के साथ मिलकर इलाके में ईडी टीम पर हमले की जांच के सिलसिले में आठ मार्च को संदेशखालि में शाहजहां शेख के आवास की तलाशी ली।

मंगलवार को, सीबीआई ने बशीरहाट की एक उप-विभागीय अदालत से तीन अन्य लोगों के साथ शाहजहां शेख की 10 दिनों की रिमांड हासिल की।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 13, 2024 09:36 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).