देश की खबरें | केजरीवाल को सीबीआई का समन : पंजाब के मंत्री चीमा ने किया आबकारी नीति का बचाव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को दिल्ली की उस आबकारी नीति का बचाव किया जिसके सिलसिले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए सीबीआई द्वारा समन किया गया। चीमा ने कहा कि उसी ब्लूप्रिंट को अपनाकर पंजाब को लाभ पहुंचा है।

जालंधर (पंजाब), 16 अप्रैल पंजाब सरकार में मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने रविवार को दिल्ली की उस आबकारी नीति का बचाव किया जिसके सिलसिले में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को पूछताछ के लिए सीबीआई द्वारा समन किया गया। चीमा ने कहा कि उसी ब्लूप्रिंट को अपनाकर पंजाब को लाभ पहुंचा है।

पंजाब के वित्त मंत्री ने आप सुप्रीमो को निशाना बनाने के लिए भाजपा नीत केन्द्र सरकार की आलोचना की और कहा कि वह दिल्ली के मुख्यमंत्री की ‘बढ़ती लोकप्रियता’ से डरी हुई है।

आबकारी मंत्री चीमा ने कहा कि उसी नीति का पालन करके पंजाब में शराब से प्राप्त राजस्व में 41 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

भाजपा पर देश से शराब माफिया को खत्म करने की अनिच्छा का आरोप लगाते हुए चीमा ने सवाल किया, ‘‘अगर यह अच्छी नीति नहीं थी, तो राजस्व इतना ज्यादा कैसे बढ़ा?’’

गौरतलब है कि वापस ली जा चुकी दिल्ली की इस आबकारी नीति से जुड़े मामले में पूछताछ के लिए सीबीआई ने आज केजरीवाल को समन किया था।

चीमा ने सीबीआई द्वारा केजरीवाल को समन किए जाने की आलोचना की और इसे ‘लोकतंत्र की हत्या’ बताया।

उन्होंने पत्रकारों से कहा, ‘‘आज, भाजपा का तानाशाही रवैया जनता के सामने आ गया है।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान