देश की खबरें | कांग्रेस पार्षद तपन कांडू की हत्या के मामले में सीबीआई ने पुलिस अधिकारी को किया तलब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कांडू की हत्या के की जांच के सिलसिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को झालदा थाने के प्रभारी निरीक्षक को पूछताछ के लिए तलब किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

कोलकाता, आठ अप्रैल पश्चिम बंगाल के पुरुलिया जिले में कांग्रेस पार्षद तपन कांडू की हत्या के की जांच के सिलसिले में केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने शुक्रवार को झालदा थाने के प्रभारी निरीक्षक को पूछताछ के लिए तलब किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

पुरुलिया के झालदा निगम पार्षद तपन कांडू को 13 मार्च को उनके आवास के निकट गोली मार दी गई थी, जिससे उनकी मौत हो गई थी। उनकी पत्नी एवं पार्षद पूर्णिमा ने आरोप लगाया है कि उनके पति को मारने में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका है।

सीबीआई के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘ हमने तपन कांडू की हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में झालदा थाने के प्रभारी निरीक्षक को पूछताछ के लिए तलब किया है।’’

उन्होंने कहा, ‘‘ सीबीआई द्वारा जांच अपने हाथ में लेने से पहले हम मामले में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए चार लोगों की रिमांड की मांग के लिए अदालत का रुख भी करेंगे।’’

कांडू ने फरवरी में हुए निकाय चुनाव में चौथी बार झालदा नगर पालिका के वार्ड नंबर दो से जीत हासिल की थी। वह क्षेत्र के एक लोकप्रिय नेता थे। 13 मार्च की शाम को वह अपने आवास के समीप टहल रहे थे और उसी दौरान उन्हें गोली मार दी गई। कांडू की मौत हो गई।

झालदा नगर पालिका चुनाव में कांग्रेस और तृणमूल कांग्रेस ने पांच-पांच सीटें जीती थीं और दो सीटों पर निर्दलीय उम्मीदवारों ने जीत हासिल की थी। हालांकि, तृणमूल कांग्रेस ने इस सप्ताह बोर्ड का गठन किया था।

हत्या के एक प्रमुख चश्मदीद, कांडू के दोस्त निरंजन वैष्णब बुधवार को अपने आवास पर मृत पाए गए थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, ICC T20 World Cup 2026 2nd Semi-Final Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा भारत बनाम इंग्लैंड के बीच दूसरा सेमीफाइनल? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs New Zealand T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है दक्षिण अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

मिडिल ईस्ट संकट पर स्पेन और अमेरिका में तनातनी, प्रधानमंत्री सांचेज ने हमलों को बताया 'रूसी रूलेट', ट्रंप ने स्पेन से व्यापारिक संबंध तोड़ने की दी धमकी

HK Dua Dies: नहीं रहे वरिष्ठ पत्रकार और पूर्व PM एचडी देवेगौड़ा के मीडिया सलाहकार एचके दुआ, 88 साल की उम्र में निधन

\