देश की खबरें | सीबीआई ने अवैध खनन मामले में आंध्रप्रदेश, तेलंगाना में 25 स्थानों पर तलाशी ली

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने अवैध खनन मामले में बृहस्पतिवार को गुराजला सीट से तेदेपा के पूर्व विधायक के परिसरों समेत आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के 25 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 19 नवंबर सीबीआई ने अवैध खनन मामले में बृहस्पतिवार को गुराजला सीट से तेदेपा के पूर्व विधायक के परिसरों समेत आंध्रप्रदेश और तेलंगाना के 25 स्थानों पर तलाशी ली। अधिकारियों ने इस बारे में बताया।

उन्होंने बताया कि सीबीआई द्वारा 26 अगस्त को दर्ज मामले की जांच के सिलसिले में गुंटुर, आंध्रप्रदेश और हैदराबाद, तेलंगाना में तेदेपा के पूर्व विधायक यारापतिनेनी श्रीनिवास राव समेत कुछ लोगों के परिसरों समेत 25 स्थानों की तलाशी ली गयी।

यह भी पढ़े | Up Assembly Elections 2022: योगी सरकार के खिलाफ, अखिलेश और शिवपाल सिंह यादव की पार्टी 2022 चुनाव के लिए करेगी गठबंधन.

सीबीआई के प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा, ‘‘तलाशी के दौरान कई दस्तावेज, मोबाइल फोन और नकदी बरामद की गयी।’’

केंद्रीय जांच ब्यूरो ने तेलगु देशम पार्टी (तेदेपा) के कार्यकाल में चूना पत्थर के अवैध खनन के 17 से ज्यादा मामले की जांच आंध्रप्रदेश पुलिस की सीबी-सीआईडी से अपने हाथ लिया था। मामले में 17 आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी थी।

यह भी पढ़े | Madhya Pradesh: मध्य प्रदेश में पर्यटन की गाथा का प्रचार-प्रसार करेंगी महिला बाइकर्स.

मामले की जांच की जिम्मेदारी अपने हाथ में लेने के बाद सीबीआई ने प्राकृतिक संसाधन को हुए नुकसान का आकलन के लिए उपग्रह की तस्वीरों का इस्तेमाल किया।

गौड़ ने कहा, ‘‘आरोप हैं कि आरोपियों ने अवैध तरीके से गुंटुर जिले के दाचेपल्ली मंडल के केसनुपल्ली और नादीकुदी गांवों, पिदुगुरल्ला मंडल के कोणनकी गांव में वर्षों तक खनन किया।’’

उन्होंने कहा कि अवैध खान से सरकार को करोड़ों रुपये के राजस्व का नुकसान हुआ।

प्रवक्ता ने कहा , ‘‘यह भी आरोप हैं कि 2014 से 2018 के दौरान आरोपियों ने लाखों टन अवैध खनन किया जिससे करोड़ों रुपये के प्राकृतिक संसाधन का नुकसान हुआ।’’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर छठे स्थान पर पहुंची सनराइजर्स हैदराबाद, शीर्ष तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

KKR vs SRH, TATA IPL 2026 6th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत का स्वाद चखा, केकेआर को 65 रनों से दी पटखनी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Jan Vishwas Bill 2026: राज्यसभा में पास हुआ जन विश्वास बिल, 16 अप्रैल को महिला आरक्षण पर होगी अहम चर्चा

CSK vs PBKS, IPL 2026 7th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम पंजाब किंग्स मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी