देश की खबरें | सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री के शैक्षिक ट्रस्ट के खिलाफ प्रारंभिक मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के एक शैक्षिक ट्रस्ट द्वारा जमीन हथियाने और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिये प्रारंभिक मामला दर्ज किया है। सिंह ने कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या मामले पर विवाद के बाद भाजपा छोड़ दी थी।

नयी दिल्ली, 25 जून सीबीआई ने जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री चौधरी लाल सिंह के एक शैक्षिक ट्रस्ट द्वारा जमीन हथियाने और भ्रष्टाचार के आरोपों की जांच के लिये प्रारंभिक मामला दर्ज किया है। सिंह ने कठुआ में आठ वर्षीय बच्ची के बलात्कार और हत्या मामले पर विवाद के बाद भाजपा छोड़ दी थी।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को बताया कि कठुआ के आरबी एजुकेशनल ट्रस्ट और अज्ञात सरकारी सेवकों के खिलाफ प्रारंभिक मामला दर्ज किया गया है। इन पर वन्य भूमि की बिक्री और खरीद को मंजूरी देने के लिए कठुआ जिले के राजस्व और वन अधिकारियों को रिश्वत देने का आरोप है।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश: मोटरसाइकिल पर सवार तीन लोगों ने महिला पर फेंका एसिड, चेहरा बुरी तरह जला.

सीबीआई ने बताया कि ऐसा आरोप है कि शैक्षिक ट्रस्ट ने खरीददारी में झूठे प्रमाणपत्रों का इस्तेमाल किया जैसे कि ऐसी भूमि जम्मू कश्मीर कृषि संबंधी सुधार कानून के तहत छूट प्राप्त श्रेणी में आती है।

सिंह ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया है।

यह भी पढ़े | बिहार में पिछले 24 घंटों में आंधी-तूफान के कारण 22 लोगों की हुई मौत: राज्य आपदा प्रबंधन विभाग: 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की प्रारंभिक जांच में आरोप लगाया गया है कि ऐसे कथित गैरकानूनी कृत्यों से लाभ उठाने वाले ट्रस्ट ने कानून का घोर उल्लंघन करते हुए भूमि का बड़ा हिस्सा हथियाना जारी रखा।

उसने यह भी आरोप लगाया कि एक जनहित याचिका पर जम्मू कश्मीर उच्च न्यायालय में इस ट्रस्ट को फायदा पहुंचाने के लिए नौ जून 2015 को गलत सूचना उपलब्ध कराई गई।

सीबीआई कुछ मामलों में गोपनीय सूचना रिपोर्ट (एसआईआर) दर्ज करती है जिसे तथ्यों की जांच के बाद ही पीई में बदला जाता है। प्रारंभिक जांच के दौरान एजेंसी यह पता लगाने की कोशिश करती है कि क्या जांच शुरू करने के लिए औपचारिक रूप से मामला या प्राथमिकी दर्ज करने के वास्ते प्रथम दृष्टया तथ्य मौजूद हैं।

प्रारंभिक जांच के दौरान कोई तलाशी नहीं ली जाती और न ही किसी को बिना सहमति के बयान दर्ज कराने के लिए सम्मन किया जा सकता है।

सिंह ने पिछले साल भाजपा छोड़ दी थी और डोगरा स्वाभिमान संगठन (डीएसएस) बनाया था।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Preview: चौथे टी20 मुकाबले में न्यूजीलैंड को हराकर सीरीज में 2-2 की बराबरी करना चाहेगी दक्षिण अफ्रीका, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand vs South Africa 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Live Score Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जा रहा है चौथा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Winner Prediction: चौथे टी20 मुकाबले में जीत से दक्षिण अफ्रीका को हराकर सीरीज पर कब्जा करना चाहेगी न्यूजीलैंड, मुकाबले से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\