जरुरी जानकारी | एचजेडएल में 26 प्रतिशत हिस्सेदारी बिक्री में सीबीआई ने प्राथमिकी दर्ज की, केंद्र ने न्यायालय से कहा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि सीबीआई ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के 26 प्रतिशत विनिवेश के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है।

नयी दिल्ली, 29 अप्रैल केंद्र सरकार ने शुक्रवार को उच्चतम न्यायालय को बताया कि सीबीआई ने हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के 26 प्रतिशत विनिवेश के संबंध में एक प्राथमिकी दर्ज की है।

केंद्र ने 2002 में एचजेडएल का विनिवेश किया था।

केंद्र की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता ने न्यायमूर्ति डी वाई चंद्रचूड़ और न्यायामूर्ति हेमा कोहली की पीठ को बताया कि सीबीआई ने पिछले साल शीर्ष न्यायालय के निर्देश के अनुसार प्राथमिकी दर्ज की है।

पीठ ने सॉलिसिटर जनरल को मामले में एक अद्यतन स्थिति रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिया और कहा कि मामले की अगली सुनवाई गर्मी की छुट्टी के बाद होगी।

पिछले साल 18 नवंबर को शीर्ष अदालत ने सीबीआई को निर्देश दिया था कि हिंदुस्तान जिंक लिमिटेड (एचजेडएल) के विनिवेश में कथित अनियमितताओं की जांच के लिए मामला दर्ज करें।

करीब दो दशक पहले तत्कालीन प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के नेतृत्व वाली एनडीए सरकार ने एचजेडएल में एक रणनीतिक साझेदार - एसओवीएल को हिस्सेदारी बेचने का फैसला किया था।

शीर्ष अदालत ने कहा कि इस मामले की शुरुआती जांच के बाद सीबीआई के कई अफसरों की तरफ से की गई सिफारिशों एवं सुझावों को देखते हुए उसका यह मत है कि इस 'मिनी-रत्न' उपक्रम के 2002 में हुए विनिवेश की एक प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जाए।

केस दर्ज करने का आदेश देने के बावजूद शीर्ष अदालत ने एचजेडएल में सरकार की बची हुई 29.5 प्रतिशत हिस्सेदारी की खुले बाजार में बिक्री की अनुमति दी थी। उसने यह जरूर कहा कि यह बिक्री बाजार नियामक सेबी के नियमों का पूरी तरह पालन करते हुए की जाए और सबसे अच्छी कीमत पर शेयर बेचे जाएं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

होरमुज जलडमरूमध्य में टैंकर पर गोलीबारी

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Score Update: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से रौंदा, ट्रिस्टन स्टब्स ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Toss And Scorecard: राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान रुतुराज गायकवाड़ ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड