देश की खबरें | सीबीआई ने टूना मछली निर्यात घोटाले में सांसद के खिलाफ मामला दर्ज किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एक श्रीलंकाई कंपनी को टूना मछली के निर्यात में कथित अनियमितताओं को लेकर लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 जुलाई केद्रीय जांच एजेंसी सीबीआई ने एक श्रीलंकाई कंपनी को टूना मछली के निर्यात में कथित अनियमितताओं को लेकर लक्षद्वीप के सांसद मोहम्मद फैजल के खिलाफ मामला दर्ज किया है। अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार प्राथमिकी में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के सांसद फैजल के भतीजे अब्दुल रजाक और श्रीलंकाई कंपनी एसआरटी जनरल मर्चेंट्स को भी आरोपी बनाया गया है। रजाक श्रीलंकाई कंपनी एसआरटी के प्रतिनिधि थे।

उन्होंने बताया कि जांच एजेंसी ने मंगलवार को दिल्ली, कालीकट और लक्षद्वीप में फैजल के आवास की तलाशी ली।

आरोप है कि कुछ जन प्रतिनिधियों और नौकरशाहों ने टूना मछली के निर्यात के लिए आपस में सांठगांठ की। टूना मछली की औसत अंतरराष्ट्रीय कीमत 400 रुपये प्रति किलोग्राम है।

अधिकारियों ने बताया कि लक्षद्वीप सहकारी विपणन संघ (एलसीएमएफ) के जरिए स्थानीय मछुआरों से टूना मछली खरीदी गई और श्रीलंकाई कंपनी को निर्यात की गई।

आरोप है कि श्रीलंकाई कंपनी ने एलसीएमएफ को कोई भुगतान नहीं किया जिससे उसे और स्थानीय मछुआरों को भारी हानि हुई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Eid 2026 Moon Sighting In India Live News Updates: भारत में नहीं दिखा चांद, 21 मार्च को मनाई जाएगी ईद-उल-फित्र

New Zealand Women vs South Africa Women 3rd T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा तीसरा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

West Indies Women vs Australia Women, 1st T20I Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\