देश की खबरें | केंद्रीय बजट में सीबीआई को 1,071 करोड़ रुपये मिले; चालू वित्त वर्ष से 84.12 करोड़ रुपये की वृद्धि
Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्र ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को घोषित केंद्रीय बजट 2025-26 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 1,071.05 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
नयी दिल्ली, एक फरवरी केंद्र ने वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण द्वारा शनिवार को घोषित केंद्रीय बजट 2025-26 में केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) को 1,071.05 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
सीबीआई के बजट में चालू वित्त वर्ष के मुकाबले 84.12 करोड़ रुपये की मामूली वृद्धि की गयी है।
एजेंसी को 2024-25 के बजट अनुमान में अपने मामलों के प्रबंधन के लिए 951.46 करोड़ रुपये प्राप्त हुए, जिसे बाद में संशोधित कर 986.93 करोड़ रुपये कर दिया गया।
सीतारमण द्वारा पेश बजट में कहा गया है कि सरकार ने 2025-26 के लिए एजेंसी को 1,071.05 करोड़ रुपये आवंटित किए हैं।
बजट दस्तावेज में कहा गया, “यह प्रावधान केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो के अवस्थापना-संबंधी व्यय के लिए है, जिसे लोक सेवकों, निजी व्यक्तियों, फर्मों और अन्य गंभीर अपराधों के खिलाफ भ्रष्टाचार के मामलों की जांच और अभियोजन का काम सौंपा गया है।”
इसमें सीबीआई के प्रशिक्षण केंद्रों के आधुनिकीकरण, तकनीकी और फॉरेंसिक सहायता इकाइयों की स्थापना, व्यापक आधुनिकीकरण और भूमि की खरीद तथा एजेंसी के लिए कार्यालय और आवास भवनों के निर्माण जैसी विभिन्न परियोजनाओं के लिए प्रावधान भी शामिल हैं।
(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)