एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीबीआई की छापेमारी अच्छे प्रदर्शन का ‘इनाम’ है: केजरीवाल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी वैश्विक स्तर पर सराहे जा रहे उनके अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है।

देश की खबरें | सीबीआई की छापेमारी अच्छे प्रदर्शन का ‘इनाम’ है: केजरीवाल

नयी दिल्ली, 19 अगस्त दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने शुक्रवार को कहा कि उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आवास पर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) की छापेमारी वैश्विक स्तर पर सराहे जा रहे उनके अच्छे प्रदर्शन का परिणाम है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पहले भी सीबीआई के छापे पड़े हैं और इस बार भी कुछ सामने नहीं आएगा।

सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 के संबंध में सिसोदिया के आवास समेत 10 से अधिक स्थानों पर शुक्रवार सुबह छापेमारी की।

केजरीवाल ने ट्वीट किया, ‘‘जिस दिन अमेरिका के सबसे बड़े अखबार न्यूयॉर्क टाइम्स के मुख्य पृष्ठ पर दिल्ली शिक्षा मॉडल की तारीफ और मनीष सिसोदिया की तस्वीर छपी, उसी दिन उनके घर पर केंद्र ने सीबीआई को भेजा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘सीबीआई का स्वागत है। पूरा सहयोग करेंगे। पहले भी कई जांच हुईं और छापे मारे गए। कुछ नहीं निकला। अब भी कुछ नहीं निकलेगा।’’

उन्होंने एक अन्य ट्वीट किया, ‘‘दिल्ली के शिक्षा और स्वास्थ्य मॉडल की पूरी दुनिया चर्चा कर रही है। इसे ये रोकना चाहते हैं, इसीलिए दिल्ली के स्वास्थ्य एवं शिक्षा मंत्रियों के खिलाफ छापे मारे जा रहे हैं और गिरफ्तारी की जा रही हैं।’’

केजरीवाल ने कहा, ‘‘जिसने भी 75 साल में अच्छे काम करने की कोशिश की, उसे रोका गया। इसीलिए भारत पीछे रह गया, लेकिन हम दिल्ली के अच्छे कामों को रुकने नहीं देंगे।’’

सिम्मी निहारिका

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 19, 2022 10:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).