देश की खबरें | सीबीआई ने दिल्ली आबकारी घोटाला मामले में ‘इंडिया अहेड न्यूज’ के एमडी से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ‘इंडिया अहेड न्यूज’ और आंध्र प्रभा अखबार के प्रबंध निदेशक मूथा गौतम से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने बुधवार को दिल्ली आबकारी नीति घोटाला मामले में ‘इंडिया अहेड न्यूज’ और आंध्र प्रभा अखबार के प्रबंध निदेशक मूथा गौतम से पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि गौतम को सुबह सीबीआई मुख्यालय बुलाया गया और कुछ लेन-देन सहित मामले के विभिन्न पहलुओं पर पूछताछ की गई।

प्राथमिकी में हालांकि उनका नाम आरोपी के रूप में नहीं है लेकिन चैनल के एक अन्य कर्मचारी अर्जुन पांडे का नाम प्राथमिकी में दिल्ली के उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के कथित “करीबी सहयोगियों” में से एक के रूप में है।

एजेंसी ने बुधवार को गुरुग्राम में बडी रिटेल प्राइवेट लिमिटेड के निदेशक अमित अरोड़ा से भी पूछताछ की, जिन्हें प्राथमिकी में सिसोदिया के तीन करीबी सहयोगियों में से एक के रूप में सूचीबद्ध किया गया था।

उन्होंने कहा कि मामले के संबंध में उनसे पहले भी पूछताछ की जा चुकी है।

सीबीआई ने हाल ही में आम आदमी पार्टी के नेता विजय नायर और हैदराबाद के कारोबारी अभिषेक बोइनपल्ली को इस मामले में गिरफ्तार किया है।

दक्षिण भारत के कुछ शराब कारोबारियों की कथित रूप से पैरवी करने वाले बोइनपल्ली को रविवार को पूछताछ के लिए बुलाया गया था। उन्होंने कहा कि एजेंसी ने पाया कि वह कुछ महत्वपूर्ण सवालों का जवाब देने से बच रहा है जिसके बाद देर रात उसे हिरासत में ले लिया गया।

केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) की मामले से संबंधित प्राथमिकी में बोइनपल्ली का नाम भी आरोपी के रूप में नहीं है, लेकिन उनके करीबी सहयोगी और साथी अरुण रामचंद्र पिल्लई का नाम है।

कंपनी पंजीयक के आंकड़ों के मुताबिक दोनों ने इस साल जुलाई में रॉबिन डिस्ट्रीब्यूशन एलएलपी की स्थापना की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें