एजेंसी न्यूज

Jammu and Kashmir: सीबीआई ने जमीन हड़पने के मामले में जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह से पूछताछ की

सीबीआई ने सरकारी जमीन हड़पने के मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह से पूछताछ की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी।

Jammu and Kashmir: सीबीआई ने जमीन हड़पने के मामले में जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह से पूछताछ की
सीबीआई/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Twitter)

जम्मू, 27 जनवरी. सीबीआई ने सरकारी जमीन हड़पने के मामले की जांच के सिलसिले में जम्मू कश्मीर के पूर्व मंत्री लाल सिंह से पूछताछ की है। अधिकारियों ने बुधवार को यह जानकारी दी. संपर्क किये जाने पर सिंह ने इस पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया.

अधिकारियों ने बताया कि जमीन हड़पने के मामले की जांच के सिलसिले में सिंह को हाल ही में पूछताछ के लिए बुलाया था। उन्हें फिर से तलब किये जाने की संभावना है. यह भी पढ़ें-Jammu and Kashmir: महबूबा मुफ्ती सप्ताह भर के दौरे पर जम्मू पहुंची, पार्टी पदाधिकारियों के साथ करेंगी चर्चा

सीबीआई ने आर बी एजुकेशनल ट्रस्ट के परिसरों में पिछले साल सितंबर में तलाशी ली थी और इस सिलसिले में बाद में एक मामला दर्ज किया था. अधिकारियों ने बताया कि यह ट्रस्ट इस जमीन पर बीएड और नर्सिंग कॉलेज संचालित करता है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jan 27, 2021 10:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).