देश की खबरें | शहीद सिदो कान्हो के वंशज रामेश्वर मुर्मू की हत्या की सीबीआई जांच हो : भाजपा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में आदिवासियों के प्रति थोड़ी भी संवेदना है तो झारखंड के वीर सपूत और स्वतंत्रता सेनानी शहीद सिदो कान्हू की छठवीं पीढी के वंशज रामेश्वर मुर्मू की 12 जून को हुई नृशंस हत्या की जांच सीबीआई से कराने की अनुसंशा करें।

रांची, 24 जून भाजपा अनुसूचित जनजाति मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और पूर्व आईपीएस अधिकारी डॉ अरुण उरांव ने कहा कि अगर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन में आदिवासियों के प्रति थोड़ी भी संवेदना है तो झारखंड के वीर सपूत और स्वतंत्रता सेनानी शहीद सिदो कान्हू की छठवीं पीढी के वंशज रामेश्वर मुर्मू की 12 जून को हुई नृशंस हत्या की जांच सीबीआई से कराने की अनुसंशा करें।

उरांव ने आरोप लगाया कि 12 जून को हुई हत्या में राज्य प्रशासन की भूमिका को देखते हुए उस पर भरोसा नहीं किया जा सकता। उन्होंने कहा राज्य प्रशासन की धीमी जांच ने यह साबित कर दिया है कि राज्य सरकार की मंशा सिर्फ लीपापोती की है।

यह भी पढ़े | कोरोना महामारी को लेकर WHO की चेतावनी, कहा- अगले हफ्ते तक कोविड-19 के मामले बढ़कर 1 करोड़ हो सकते हैं.

उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे महापुरुष के वंशज की हत्या पर प्राथमिकी दर्ज होने में पांच दिन लग गए। दस दिन तक पुलिस नामजद आरोपियों को गिरफ्तार नहीं

कर पाती है जबकि दिवंगत मुर्मू की पत्नी ने अपने फर्द बयान में अभियुक्त के

यह भी पढ़े | कोरोना वायरस से बिहार में अब तक 8,273 लोग संक्रमित, 6,106 लोग हुए ठीक: 24 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

नाम सहित घटना का पूरा उल्लेख किया है।’’

उरांव ने कहा कि इतने दिन बाद आरोपी का समर्पण यह बताता है कि प्रशासन उसे किस तरह मदद पहुंचा रहा है। उन्होंने आरोपी कारे पुलिस हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने की मांग की।

उन्होंने आरोप लगाया कि यह सरकार आदिवासियों की हत्यारी सरकार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\