देश की खबरें | सुशांत सिंह राजपूत मामले में सीबीआई जांच की मंजूरी ठाकरे सरकार के लिए झटका
एनडीआरएफ/प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: ANI)

मुंबई, पांच अगस्त सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में जांच सीबीआई को सौंपने का फैसला महाराष्ट्र सरकार के लिए झटका देने वाला है, जो कहती रही है कि मुंबई पुलिस जांच करने में सक्षम है।

उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को कहा कि अभिनेता की मौत के पीछे का सच सामने आना चाहिए, वहीं केंद्र सरकार ने सूचित किया कि उसने मामले में सीबीआई जांच की बिहार सरकार की सिफारिश को स्वीकार कर लिया है।

यह भी पढ़े | मुंबई में भारी बारिश के चलते मुंबई पुलिस का अनुरोध, लोग घरों से बाहर ना निकलें: 5 अगस्त 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे और गृह मंत्री अनिल देशमुख कहते आ रहे हैं कि मामले को सीबीआई को सौंपने की कोई जरूरत नहीं है। हालांकि, उन पर अनेक पक्षों की ओर से इसके लिए दबाव बढ़ रहा था।

महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री और स्थानीय भाजपा नेता आशीष शेलार ने सीबीआई जांच की मांग करते हुए कहा कि बेगुनाह लोगों से पूछताछ की जा रही है, वहीं संदिग्धों की अनदेखी की जा रही है।

यह भी पढ़े | Goa Government: गोवा पहुंचने वाले सभी यात्रियों को 14 दिन का होम क्वारंटीन या फिर अपने खर्च पर इंस्टीट्यूशनल क्वारंटाइन.

भाजपा के राज्यसभा सदस्य सुब्रमण्यम स्वामी ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखकर मामले में सीबीआई और प्रवर्तन निदेशालय से जांच कराने की मांग की थी।

बिहार के उप मुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी ने भी इस तरह की मांग की थी।

मुजफ्फरपुर से भाजपा सांसद अजय निषाद ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह को पत्र लिखकर सीबीआई जांच की मांग की थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)