देश की खबरें | सीबीआई ने दो अखबारों को ‘‘गलत आंकड़ों’’ के आधार पर सरकारी विज्ञापन पाने की प्राथमिक जांच शुरू की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सीबीआई ने दो अखबारों की प्रसार संख्या बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर तीन साल में 65 लाख रुपये के सरकारी विज्ञापन दिए जाने के आरोप में दो लोगों और डीएवीपी के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की है।

नयी दिल्ली, 25 जून सीबीआई ने दो अखबारों की प्रसार संख्या बढ़ा-चढ़ाकर पेश कर तीन साल में 65 लाख रुपये के सरकारी विज्ञापन दिए जाने के आरोप में दो लोगों और डीएवीपी के अज्ञात अधिकारियों के खिलाफ प्रारंभिक जांच शुरू की है।

अधिकारियों ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

यह भी पढ़े | उत्तर प्रदेश में आकाशीय बिजली गिरने से 24 लोगों की मौत : 25 जून 2020 की बड़ी खबरें और मुख्य समाचार LIVE.

उन्होंने बताया कि समाचार पत्र अपनी उपस्थिति दिखाने के लिए आवश्यक न्यूनतम प्रतियां छाप रहे थे, लेकिन विज्ञापन और दृश्य प्रचार निदेशालय (डीएवीपी) के अज्ञात अधिकारियों की मदद से सरकारी विज्ञापन प्राप्त करने के लिए प्रसार संख्या कई गुना अधिक बता रहे थे।

उन्होंने कहा कि आरोप है कि इन अखबारों ने 2016-19 के दौरान डीएवीपी से 65 लाख रुपये का विज्ञापन प्राप्त किया।

यह भी पढ़े | चीन की सरकार और चीनी दूतावास ने सोनिया गांधी के नेतृत्व वाले आरजीएफ को दिया था दान.

अधिकारियों ने कहा कि आरोपों का आकलन करने के लिए प्रारंभिक जांच की जाती है और अगर प्रथम दृष्टया अपराध स्थापित होता है तो उसके बाद प्राथमिकी दर्ज की जाती है।

सीबीआई ने पिछले साल 30 अगस्त को 150 सरकारी कार्यालयों का संयुक्त औचक निरीक्षण किया था। उसी दौरान टीमों ने इन अखबारों के प्रिंटिंग प्रेस का दौरा किया और पाया कि रिकॉर्ड के लिए वे लगभग 100-200 प्रतियां प्रकाशित कर रहे थे।

निरीक्षण के बाद सीबीआई प्रवक्ता आर के गौड़ ने कहा था कि भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई के अधिकार के तहत सीबीआई ने यह कदम उठाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे को 72 रनों से दी करारी शिकस्त, सेमीफाइनल की उम्मीदें बरकरार; यहां देखें IND बनाम ZIM मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Key Players To Watch Out: ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरे वनडे में इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\