एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीबीआई साइबर अपराधियों को लक्षित कर चलाये जा रहे अभियान के तहत 105 स्थानों पर तलाशी ले रही है

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वित्तीय अपराधों में संलिप्त साइबर अपराधियों के खिलाफ मंगलवार को ‘ऑपरेशन चक्र’ शुरू किया, जिसके तहत वह कई राज्यों में 105 स्थानों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सीबीआई साइबर अपराधियों को लक्षित कर चलाये जा रहे अभियान के तहत 105 स्थानों पर तलाशी ले रही है

नयी दिल्ली, चार अक्टूबर केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने वित्तीय अपराधों में संलिप्त साइबर अपराधियों के खिलाफ मंगलवार को ‘ऑपरेशन चक्र’ शुरू किया, जिसके तहत वह कई राज्यों में 105 स्थानों पर तलाशी ले रही है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के पुलिस बलों के सहयोग से तलाशी ली जा रही है।

अधिकारियों ने बताया कि सीबीआई 87 स्थानों पर तलाशी ले रही है और 18 स्थानों पर राज्य एवं केंद्र शासित प्रदेशों की पुलिस तलाशी ले रही है। करीब 300 संदिग्ध व्यक्ति निगरानी के दायरे में हैं।

शुरूआती सूचना के मुताबिक, अंडमान निकोबार द्वीप समूह में चार, दिल्ली में पांच, चंडीगढ़ में तीन तथा पंजाब, कर्नाटक और असम में से प्रत्येक में दो स्थानों पर तलाशी ली जा रही है। इसके अलावा अन्य राज्यों में भी यह अभियान चलाया जा रहा है।

पुणे और अहमदाबाद में दो कॉल सेंटर का भंडाफोड़ किया गया है, जिन्होंने अमेरिकी नागरिकों को निशाना बनाया था।

उन्होंने कहा कि सीबीआई ने अमेरिका के ‘फेडरल ब्यूरो ऑफ इन्वेस्टीगेशन’ (एफबीआई) को कार्रवाई की सूचना दी है।

राजस्थान में एक स्थान पर ली गई तलाशी में सीबीआई ने 1.5 करोड़ रुपये नकद और डेढ़ किलोग्राम सोना जब्त किया है।

अधिकारियों ने बताया कि इंटरपोल, एफबीआई, रॉयल कनाडियन माउंटेन पुलिस और ऑस्ट्रेलियन फेडरल पुलिस से मिली जानकारी के बाद यह कार्रवाई की गई।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 04, 2022 08:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).