एजेंसी न्यूज

देश की खबरें | सीबीआई ने दुष्कर्म-हत्या मामले में आर जी कर अस्पताल के चिकित्सक से पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अस्पताल के ‘फोरेंसिक’ विभाग के एक चिकित्सक से फिर से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

देश की खबरें | सीबीआई ने दुष्कर्म-हत्या मामले में आर जी कर अस्पताल के चिकित्सक से पूछताछ की

कोलकाता, 24 सितंबर कोलकाता के आर जी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में एक महिला चिकित्सक के साथ कथित दुष्कर्म और उसकी हत्या के मामले की जांच के सिलसिले में मंगलवार को केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने अस्पताल के ‘फोरेंसिक’ विभाग के एक चिकित्सक से फिर से पूछताछ की। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।

केंद्रीय एजेंसी ने डॉ. अपूर्व बिस्वास से सोमवार को भी पूछताछ की थी। उनसे पूछा गया कि नियमों का उल्लंघन करते हुए सूर्यास्त के बाद चिकित्सक का पोस्टमार्टम क्यों किया गया।

अधिकारी ने बताया कि सेमिनार हॉल से नमूने एकत्र करने में की गई ‘‘जल्दबाजी’’ के पीछे के कारणों के बारे में भी पूछताछ की गई, जहां नौ अगस्त को चिकित्सक का शव बरामद हुआ था।

सीबीआई अधिकारी ने कहा, ‘‘उनके जवाबों को दस्तावेज में दर्ज कर लिया गया है। अगर जरूरत पड़ी तो हम उन्हें दोबारा पूछताछ के लिए बुलाएंगे।’’

उन्होंने बताया कि केंद्रीय जांच एजेंसी ने अस्पताल में कथित वित्तीय अनियमितताओं के संबंध में अस्पताल के पूर्व चिकित्सा अधीक्षक और उप प्राचार्य (एमएसवीपी) डॉ. संजय वशिष्ठ से भी पूछताछ की।

आरजी कर अस्पताल के वर्तमान एमएसवीपी सप्तर्षि चटर्जी भी मंगलवार दोपहर को चिकित्सा प्रतिष्ठान से जुड़ी वित्तीय अनियमितताओं से संबंधित ‘‘कुछ दस्तावेज जमा करने’’ के लिए सीबीआई कार्यालय गए।

कलकत्ता उच्च न्यायालय के अलग-अलग आदेशों पर सीबीआई दुष्कर्म-हत्या मामले और वित्तीय कदाचार मामले की जांच कर रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

(The above story first appeared on LatestLY on Sep 25, 2024 12:18 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).