देश की खबरें | सीबीआई ने दिल्ली आबकारी नीति मामले में केजरीवाल से करीब नौ घंटे पूछताछ की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से रविवार को करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

नयी दिल्ली, 16 अप्रैल केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) ने आबकारी नीति घोटाला मामले में दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल से रविवार को करीब नौ घंटे तक पूछताछ की। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों ने कहा कि आप प्रमुख केजरीवाल अपनी सरकारी काली रंग की एसयूवी में पूर्वाह्न करीब 11 बजे कड़ी सुरक्षा वाले सीबीआई मुख्यालय पहुंचे।

केजरीवाल करीब नौ घंटे की पूछताछ के बाद रात करीब साढ़े आठ बजे जब इमारत से बाहर निकले तो उन्होंने बाहर इंतजार कर रहे मीडियाकर्मियों की ओर हाथ हिलाया।

अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री ने दिन में भोजनावकाश लिया।

आप नेता मनीष सिसोदिया को इस मामले में करीब आठ घंटे की पूछताछ के बाद 26 फरवरी को गिरफ्तार कर लिया गया था और अधिकारियों ने कहा था कि उनके जवाब संतोषजनक नहीं थे। बाद में उन्होंने दिल्ली के उपमुख्यमंत्री पद से इस्तीफा दे दिया।

अधिकारियों ने कहा कि एजेंसी के वरिष्ठ अधिकारी घटनाक्रम पर नजर रखने के लिए रविवार को कार्यालय में मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि जब भी कोई वीआईपी एजेंसी में आता है तो यह सामान्य प्रक्रिया होती है।

केजरीवाल को सीबीआई के समन के खिलाफ आम आदमी पार्टी ने कई इलाकों में विरोध प्रदर्शन किया और पुलिस ने पार्टी के कई शीर्ष नेताओं को हिरासत में लिया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IPL 2026 Points Table With Net Run-Rate (NRR): राजस्थान रॉयल्स से जीतकर सातवें पायदान पर पहुंची दिल्ली कैपिटल्स, टॉप तीन पर इन टीमों का कब्जा, देखें अपडेट पॉइंट्स टेबल

DC vs RR, IPL 2026 62nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से दी करारी शिकस्त, केएल राहुल और अभिषेक पोरेल ने खेली ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs SRH, IPL 2026 63rd Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपरकिंग्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Central Railway: RPF ने चार महीने में 584 बच्चों और जरूरतमंद लोगों को परिवार से मिलाया, 25 यात्रियों की बचाई जान